फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   महाराणा प्रताप समिति बच्चों को कराएगी हल्दीघाटी, चितौड़गढ़ का भ्रमण

महाराणा प्रताप समिति बच्चों को कराएगी हल्दीघाटी, चितौड़गढ़ का भ्रमण

Sat, 20 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप समिति बच्चों को कराएगी हल्दीघाटी, चितौड़गढ़ का भ्रमण
महाराणा प्रताप समिति बच्चों को कराएगी हल्दीघाटी, चित्तौड़गढ़ का भ्रमण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
राष्ट्रप्रेम की भावना को युवा पीढ़ी में जागृत करने के लिए स्कूल के बच्चों का दल हल्दीघाटी, चित्तौड़गढ़, और उदयपुर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने जाएगा। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर आज आयोजित श्रद्धांजलि एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सर्वसहमति से पारित एक प्रस्ताव में नगर के स्कूल कॉलेजों के बच्चों को मेवाड़ की वीर भूमि का भ्रमण करवाने का संकल्प लिया। इसकी शुरूआत शिशुशाला स्कूल से की जा रही है। महाराणा प्रताप जयंती समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रेजांगला शौर्य समिति के संरक्षक और हरिज्ञान शिक्षा समिति के अध्यक्ष कर्नल रणबीर सिंह यादव ने की। महाराणा प्रताप की जीवनी को देशभर के स्कूल कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल कर युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए सर्वोच्च बलिदान देने के लिए प्रेरित करने की वक्ताओं ने पुरजोर वकालत की। इस मौके पर जिले के नौ प्रतिभावान बुजुर्ग एथलीट जिनको राष्ट्रीय स्तर पर बंगलुरु में होने वाली प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।

इस मौके पर वयोवृद्ध समाजसेवी ओमप्रकाश ग्रोवर, डॉ. एसएन सक्सेना, डॉ. तारा सक्सेना, विनीत सिंह तंवर, नरेश चौहान एडवोकेट, अमरपाल सिंह चौहान, ठाकुर मिस्तर सिंह, बाबू दान सिंह, पूर्णचंद भठ्ठेवाला, मनोहर लाल राजपाल, रामजीलाल सैनी, पं. श्रीनिवास शास्त्री, प्रो. अनिरुद्ध यादव, राव कुलदीप सिंह, डॉ. उमाशंकर यादव, सर्वसुख यादव, डॉ. कंवर सिंह यादव, रमेश मित्तल, दिनेश कपूर, दयाराम आर्य, डॉ. आरके जांगड़ा, संजय ठाकुर, अनंगपाल सिंह चौहान, प्रिंसिपल आशू अरोड़ा, शशि तंवर, मंजू यादव, कुनेश चौहान, कमलेश यादव, भूपेंद्र यादव कौनसीवास, अजय शर्मा एडवोकेट, गंगाराम शर्मा, वीपी शर्मा, अरुण गुप्ता, बिजेंद्र भारद्वाज, मगन सिंह चौहान, प्रो. चांद सिंह यादव, जितेंद्र सिंह, रामदत्त, नत्थूराम भूड़ला, ओमप्रकाश, रामचंद्र, हरीश मलिक, सूबेदार जौहरी सिंह, चौ. जयनारायण, परमानंद वसु आदि गणमान्य लोगों सहित स्कूली बच्चों ने महाराणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed