फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चार यूनियन ----15

चार यूनियन ----15

Tue, 26 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
चार यूनियन ----15
जीएम की कार्यशैली के विरोध में दो यूनियन धरने पर, बचाव में चार यूनियन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला रोडवेज महाप्रबंधक की कार्यशैली के विरोध में रविवार से दो यूनियनों के अनिश्चिकालीन धरने के विरोध के बाद सोमवार को चार यूनियनें उनके समर्थन में आ गई हैं। इस संबंध में डिपो कार्यशाला में हरियाणा रोडवेज वर्क्स यूनियन इंटक के प्रधान सुरजन सिंह, हरियाणा रोडवेज वर्क्स यूनियन चालक संघ के प्रधान बाबूलाल यादव, हरियाणा रोडवेज वर्क्स यूनियन सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान दीपक यादव और हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रधान कृष्ण कुमार तोंगड़ के नेतृत्व में रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक हुई। बैठक में बताया कि दो अन्य यूनियनों की ओर से जीएम लाजपत राय के खिलाफ धरना दिया जा रहा है। उसका हम सभी कर्मचारी व पदाधिकारी विरोध करते हैं। उन्होंने बताया कि जीएम लाजपतराय यादव ने रेवाड़ी डिपो के बिगड़े हालात को सुधार कर भ्रष्टाचार मुक्त किया हैं। कुछ कर्मचारी जीएम पर झूठे आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बस स्टैंड में काफी समय से होर्डिंग का स्क्रैप पड़ा था, उसको जीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मंजूरी लेकर डहीना व कुंड में लगावाकर आम जनता को रोडवेज विभाग की उपलब्धियां दिखाई हैं। इस मौके पर उपप्रधान यशपाल करनावास, कर्ण सिंह, ओमप्रकाश, सतेंद्र, मुकेश, राजेंद्र, सुनील, प्रवीन, तिलकराज, रतिराम आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

---
यहां भी चला धरना
उधर, जीएम की कार्यशैली के विरोध में हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ संबंधित बीएमएस और रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में जीएम की कार्यशैली को लेकर चल रहा धरना सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर में विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास भी धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उनकी बात सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed