{"_id":"5ae22ce04f1c1b5d098b6a71","slug":"131524772064-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन न मिलने के विरोध में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन न मिलने के विरोध में लगाया जाम
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने पर भड़के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
उपमंडल के गांव गुजरवास के बुजुर्गों ने तीन माह से पेंशन नहीं मिलने पर वीरवार को गांव के बस स्टॉप पर जाम लगा दिया। इससे कनीना जाने वाले वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर नाहड़ पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। करीब आधा घंटे से भी अधिक समय तक जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेंशन का वितरण बैंक के अधिकारियों की ओर से माइक्रो मशीन के माध्यम से पेंशन का वितरण किया जाता है। अब मशीन खराब होने के कारण पिछले तीन माह से पेंशन नहीं बांटी जा रही है। इससे बुजुर्गों में रोष है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने वीरवार को कोसली- कनीना मार्ग पर जाम लगा दिया और करीब आधे घंटे जाम लगाकर अपना रोष जताया। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर नाहड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी दिनेश समाज कल्याण विभाग अधिकारियों से बातचीत करके ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने बताया पेंशन मशीन खराब होने के कारण ग्रामीणों पेंशन नही मिल रही है। एक दो दिनों में पेंशन मशीन को ठीक करवा दिया जाएगा और ग्रामीणों को पेंशन वितरित कर दी जाएगी।