{"_id":"5ade30d74f1c1b9d098b61b3","slug":"131524510935-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का किया शुभारंभ
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली निकालकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का किया शुभारंभ
रेवाड़ी। गांव बिठवाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 29 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह दिवस विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर शुभारंभ किया गया। यह अभियान 23 से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण प्रदीप दहिया ने बताया कि सप्ताह के अंतर्गत 24 अप्रैल को सीट बेल्ट व हैलमेट डे, 25 को प्रदूषण रहित व नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाना, 26 को अपनी लेन में गाड़ी चलाना व तीव्र गति से गाड़ी न चलाना, 27 को वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करना, 28 को नशा करके वाहन न चलाना, 29 को ओवर लोडिंग नहीं, 30 को महिलाओं के लिए सड़क सुरक्षा के साथ-साथ यातायात नियमों की जानकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
सचिव ने लोगों से आह्वान किया कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने दें और साथ ही उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखें, जिससे वाहन दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम किया जा सके।