{"_id":"5aa971da4f1c1b71778b55f0","slug":"131521054170-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप दहिया ने संभाला एडीसी का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदीप दहिया ने संभाला एडीसी का कार्यभार
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदीप दहिया ने संभाला एडीसी का कार्यभार
रेवाड़ी। रेवाड़ी के नवनियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। वह अतिरिक्त उपायुक्त के पद के साथ-साथ क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव का काम भी देखेंगे।
प्रदीप दहिया 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। रेवाड़ी में नियुक्ति से पहले वे गुरुग्राम में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर आसीन थे। दहिया ऐलनाबाद में उपमंडल अधिकारी ना. के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।
कार्यभार संभालते हुए प्रदीप दहिया ने कहा कि वे अतिरिक्त उपायुक्त के तौर पर जिले में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के सही क्रियान्वयन पर जोर देंगे। इसके साथ वे सभी कार्यों में पारदर्शिता लाने का प्रयास करेंगे और लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ कम से कम समय में दिलवाएंगे। क्षेेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव के तौर पर प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए दहिया ने कहा कि रेवाड़ी में उनका प्रयास रहेगा कि वाहन मालिकों को कम से कम असुविधा हो।