फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   13 trains are cancled

रेलवे ने रेवाड़ी-हिसार समेत 13 ट्रेनों को किया रद्द

Wed, 05 May 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
13 trains are cancled
रेलवे ने रेवाड़ी-हिसार समेत 13 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। वहीं कई ट्रेनों के फेरों में भी बदलाव भी किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे ने कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए और कम यात्रियों के कारण कई ट्रेनों को रद्द/फेरों में कमी/आंशिक रद्द किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबंधक (सामान्य) व मुख्य जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार कई ट्रेनों को कोरोना व यात्रियों के कारण रद्द कर दिया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों के फेरों में कमी की गई है। इसमें गाड़ी (ट्रेन) सं. 09717, जयपुर-दौलतपुर चेक स्पेशल सात मई से आगामी आदेश तक प्रतिदिन के स्थान पर अब मंगल, शुक्र व रविवार को संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी सं. 09718, दौलतपुर चेक-जयपुर स्पेशल आठ मई से आगामी आदेश तक प्रतिदिन के स्थान पर सोम, बुध व शनिवार को संचालित होगी। गाड़ी सं. 02991, उदयपुर-जयपुर स्पेशल सात मई से आगामी आदेश तक प्रतिदिन के स्थान पर मंगल, बुध व शुक्रवार को संचालित होगी। गाड़ी सं. 02992, जयपुर-उदयपुर स्पेशल सात मई से आगामी आदेश तक प्रतिदिन के स्थान पर मंगल, बुध व शुक्रवार को संचालित होगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी सं. 04717, बीकानेर-हरिद्वार स्पेशल 10 मई से त्रि-साप्ताहिक के स्थान पर सोमवार को संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी सं. 04718, हरिद्वार-बीकानेर स्पेशल 11 मई से आगामी आदेश तक त्रि-साप्ताहिक के स्थान पर मंगलवार को संचालित होगी।
--
रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी (ट्रेन) सं. 04712, श्रीगंगानगर-हरिद्वार प्रतिदिन स्पेशल 6 मई से आगामी आदेश तक।
गाड़ी सं. 04711, हरिद्वार-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशन 6 मई से आगामी आदेश तक।
गाड़ी सं. 04833, जयपुर-हिसार प्रतिदिन स्पेशल 7 मई से आगामी आदेश तक।
गाड़ी सं. 04834, हिसार-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल 7 मई से आगामी आदेश तक।
गाड़ी सं. 04835, हिसार-रेवाड़ी प्रतिदिन स्पेशल 8 मई से आगामी आदेश तक।
गाड़ी सं. 04836, रेवाड़ी-हिसार प्रतिदिन स्पेशल 6 मई से आगामी आदेश तक।
गाड़ी सं. 04858, चूरू-सीकर प्रतिदिन स्पेशल 6 मई से आगामी आदेश तक।
गाड़ी सं. 04857, सीकर-चूरू प्रतिदिन स्पेशल 7 मई से आगामी आदेेेश तक।
गाड़ी सं. 04862, चूरू-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल 6 मई से आगामी आदेश तक।
गाड़ी सं. 04861, जयपुर-चूरू प्रतिदिन स्पेशल 6 मई से आगामी आदेश तक।
गाड़ी सं. 09774, जयपुर-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल 7 मई से आगामी आदेश तक।
गाड़ी सं. 09773, इंदौर-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल 8 मई से आगामी आदेश तक।
गाड़ी सं. 02923, अजमेर-आगरा फोर्ट प्रतिदिन स्पेशल 6 मई से आगामी आदेश तक।
गाडी सं. 02924, आगरा फोर्ट-अजमेर प्रतिदिन स्पेशल 6 मई से आगामी आदेश तक।
--------------
आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी सं. 09666, उदयपुर-खजराहो स्पेशल 6 मई से आगामी आदेश तक आगरा कैंट से खजराहो तक आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी सं. 09665, खजराहो-उदयपुर स्पेशल 8 मई से आगामी आदेश तक खजराहो से आगरा कैंट तक आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed