{"_id":"5cd5c32cbdec22073a5fcab0","slug":"121557513004-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने कैंटर को मारी टक्कर, चालक घायल, सहायक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने कैंटर को मारी टक्कर, चालक घायल, सहायक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर रूध पुल के समीप डंपर ने कैंटर को टक्कर मार दी। जिसमें कैंटर के सहायक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजस्थान के अजमेर निवासी गजराज, जितेंद्र कैंटर लेकर नसीराबाद से नोएडा की ओर जा रहे थे। वीरवार रात दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने कैंटर को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण कैंटर हाईवे से नीचे की ओर जाकर पलट गया। हादसे में चालक गजराज व सहायक चालक जितेंद्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सहायक जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। रुध पुल पर दस दिन में यह दूसरा हादसा है। दो मई को भी यहां एक व्यक्ति को तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी थी। जिसमें घायल ने पांच दिन बाद सात मई को दिन तोड़ दिया था।