फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अंधड को लेकर दिनभर रही चर्चाएं, प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

अंधड को लेकर दिनभर रही चर्चाएं, प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Tue, 08 May 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
अंधड को लेकर दिनभर रही चर्चाएं, प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
मौसम विभाग द्वारा सात एवं आठ मई को हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत के जारी किए गए तूफान के अलर्ट के बाद लोगों में जहां इसको लेकर चिंता है वहीं इसकी दिनभर चर्चाएं भी रही। हालांकि शाम तक जिला में मौसम पूरी तरह से सामान्य तथा लेकिन अन्य दिनों के मुकाबले उमस का अधिक असर बना हुआ था। उधर तूफान के अलर्ट के बाद प्रशासन की तरफ से आपदा प्रबंधन से लेकर तमाम तैयारियां दुरुस्त नजर आई जिसमें मुख्यत: चिकित्सा सुविधा रही। शहर के नागरिक अस्पताल में एक वार्ड को विशेषतौर आपात स्थिति के लिए तैयार किया गया तथा बिजली-पानी से लेकर दवाओं का भी विशेष प्रबंध किया गया है। वहीं प्रशासन की तरफ से सभी एसडीएम के साथ आपदा नियंत्रण कक्ष को तैयार कर दिया गया ताकि लोग किसी प्रकार की दिक्कत से संबंधित सूचनाएं यहां दे सके तथा उन्हें समय पर सहायता भी मिले। हालांकि प्रशासन का जोर इस बात पर ही अभी अधिक लोगों को जागरूक करके इस आपदा से स्वयं जागरूक रहकर बचाव करें, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हो।
बिजली निगम ने तूफान के दौरान जहां लोगों को बिजली बंद रखने की सलाह दी है वहीं किसी भी प्रकार दिक्कत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से आपूर्ति बाधा अथवा कटवाने को लेकर जानकारी दे सकता है ताकि तूफान में भी प्रकार से अधिक नुकसान नहीं हो। इसी तरह तरह जनस्वास्य विभाग की तरफ से भी पहले से ही हेल्पलाइन नंबर जारी किए हुए हैं।
विज्ञापन

बड़े नुकसान की वजह से बन सकते हैं होर्डिंग
शहर में मुख्यत: ब्रास मार्केट, बस स्टैंड, नाईवाली चौक सहित अन्य स्थान पर बड़े होर्डिंग है जो कि इस तूफान में बड़ी नुकसान की वजह बन सकते हैं। क्योंकि ज्यादातर होर्डिंग बेहद पुराने हैं तथा तेज से आए अंधड़ को शायद ये झेल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed