{"_id":"5a7605794f1c1b8a268b836f","slug":"121517684089-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंपी जिम्मेदारी
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद में भाजपा की बाइक रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 15 फरवरी को जींद में आयोजित मोटरसाइकिल रैली को लेकर जिला भाजपा टीम ने ताकत झोंक दी है। पार्टी के जिला महामंत्री अमित यादव की देखरेख में जिले के गांव संगवाड़ी, भूढला, लाधूवास गुर्जर, सालावास, शहबाजपुर व बैरियावास गांवों में शक्ति केंद्र और बूथ स्तर की बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला महामंत्री अमित यादव ने कहा कि जींद रैली को लेकर पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता विशेषकर युवा वर्ग में जबरदस्त उत्साह है। जींद की मोटरसाइकिल रैली में उमड़ने वाली मोटरसाइकिल व जनसमूह की भीड़ विरोधियों के मुंह पर ताले लगा देगी। यह रैली न केवल प्रदेश के आगामी राजनीतिक भविष्य को तय करेगी बल्कि विपक्ष को भी पूरी तरह घर बिठाने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि जिले के लगभग सभी शक्ति केंद्रों की बैठकों का आयोजन कर जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। प्रत्येक बूथ से पांच से अधिक मोटरसाइकिल जींद के लिए रवाना होंगी। अशोक मुदगिल ने बताया कि इस रैली को लेकर भाजपा की टीम टीम जोर-शोर से तैयारी जारी है। रैली के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी रणनीति एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी करेंगे। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक विनोद यादव एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव रामसिंह छावड़ी ने कहा कि जींद रैली अपनी तरह की अब तक की सबसे बड़ी रैली साबित होगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पंकज यादव, बाबूलाल छावड़ी, प्रेमप्रकाश सरपंच, चरणसिंह सालावास, बिशंबर दयाल शहबाजपुर, बीर सिंह बैरियावास, शुभराम, लालाराम रावत, किरणपाल छावड़ी, रामनिवास छावड़ी, महिपाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।