{"_id":"5a6e145a4f1c1b7d268b70bd","slug":"121517163610-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर आपस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर आपस
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे से एनएच- 8 पर टकराए चार वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -8 पर दो अलग-अलग स्थानों पर रविवार सुबह करीब आठ बजे कोहरे के चलते चार ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उनका शहर के ट्रामा सेंटर में इलाज करवाया गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने लोगों की सहायता से यातायात को सुचारू कराया।
जानकारी के अनुसार एनएच आठ पर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे ट्राला चालक द्वारा भारती ढाबे के समीप अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे चल रहा हाईवा उसमें जा घुसा। हादसे में हाईवा चालक व परिचालक कैबिन में फंस गए, जिन्हें मॉडल टाउन थाना पुलिस ने लोगों की सहायता से बाहर निकाल कर ट्रामा सेंटर भर्ती कराया। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थित बन गई। माडल टाउन थाना के हेड कांस्टेबल विभूरंजन ने लोगों की सहायता से यातायात को सुचारू कराया। एक अन्य घटना में कसोला थाना के अंतर्गत रूद्ध पुल के समीप ट्रक व टाटा की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। कसोला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। थाना कसोला के थाना प्रभारी सुरेंद्र श्योरान ने कहा कि कोहरे से होने वाले हादसों से बचने के लिए लोगों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। ओवरटेक करने से बचना चाहिए।
गौर हो कि जिले में पिछले कई दिनों से हो रहे कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिले की सीमा से होकर निकलने वाले हाईवे संख्या आठ पर कोहरे के कारण दिन भर वाहन रेंगकर चलते रहे। पुलिस दिनभर यातायात को सुचारू करने में जुटी रही।