{"_id":"5a429d644f1c1b87698c3e8c","slug":"121514315108-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीता सोना
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जैन पब्लिक स्कूल की छठी कक्षा के नवीन ने नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सब जूनियर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसके साथ ही उसे श्रीलंका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भी चुना गया है। विजेता खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए प्रबंधन समिति ने उसे सम्मानित किया। कोच दीपक पंडित के मार्गदर्शन में छठी कक्षा के छात्र नवीन चौहान ने जयपुर में स्कूल गेम्स एंड एक्टिविटी डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीसरी ऑल इंडिया चैंपियनशिप में भाग लिया। 23 से 25 दिसंबर को आयोजित प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में जहां उसने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं उसे श्रीलंका में होने वाली इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भी चुना गया। उसकी उपलब्धि पर स्कूल के प्रधान पीके जैन, उपप्रधान प्रदीप जैन, प्रबंधक शशांक जैन, सचिव दीपक जैन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन समेत कार्यकारिणी सदस्यों एवं उप प्रधानाचार्य सोनल छाबड़ा व मुख्याध्यापिका विजय गुप्ता ने शुभकामनाएं दी।