फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हड़ताल का नहीं दिखा असर

हड़ताल का नहीं दिखा असर

Wed, 13 Dec 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल का नहीं दिखा असर
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल, 61 कर्मियों को नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। विभिन्न मांगों की पूर्ति के लिए मंगलवार को एक बार फिर से एनएचएम कर्मचारी धरने पर बैठ गए। इसके बावजूद रेवाड़ी में एंबुलेंस सेवा के अलावा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर हड़ताल का कोई खासा असर नहीं रहा। सभी विभागों में सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहीं। वहीं दो दिन पहले हड़ताल पर रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े कर्मचारियों ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताली कर्मचारियों ने मांगें नहीं माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। वहीं सरकार भी एनएचएम कर्मचारियों पर सख्त रुख अपनाए हुए है और हड़तानी कर्मियों को बर्खास्त कर नई भर्ती करने का नोटिस जारी कर दिया है।
---
दुर्घटनाओं के लिए उपलब्ध रही एंबुलेंस
एनएचएम एसोसिएशन की ओर से पूर्ण हड़ताल का दावा किया जा रहा था। उनकी माने तो एंबुलेंस, गायनी, टीकाकरण और सीएचसी, पीएचसी मेें पूरी तरह से हड़ताल का असर है। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं पर हड़ताल का असर नजर नहीं आया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त स्थान पर एंबुलेंस भेजी जा रही थीं। हालांकि सीएचसी और पीएचसी में कुछ रेफर केस जरूर अस्पताल में आ रहे थे।
विज्ञापन

---
निजी एंबुलेंस से पहुंची गर्भवती
हड़ताली कर्मचारी गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस नहीं भेज रहे थे। इसके चलते परिजन गर्भवती को निजी एंबुलेंस में लेकर पहुंच रहे थे। कुछ सरकारी एंबुलेंस के हड़ताल पर होने के कारण निजी एंबुलेंस चालकों ने किराए में भी वृद्धि कर दी। एक पीड़ित ने बताया कि जहां पहले निजी एंबुलेंस हजार रुपये में आ रही थी। मंगलवार को उन्होंने 1500 रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
61 कर्मचारियों पर बर्खास्तगी की तलवार
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 415 एनएचएम कर्मचारी कार्यरत हैं। मंगलवार को 61 कर्मचारी अनुपस्थित थे। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। एनएचएम के नोडल अधिकारी और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. लाल सिंह ने बताया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को अल्टीमेटम दे दिया गया है। यदि बुधवार को भी ये कर्मचारी हड़ताल पर रहे तो उन्हें बर्खास्त कर उनकी जगह पर नई भर्ती कर दी जाएगी।

---
हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त कर नई भर्ती करने का पत्र मिल गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होने दिया जाएगा। यदि 61 अनुपस्थित कर्मचारी बुधवार को भी अनुपस्थित रहे तो उनको बर्खास्त कर नई भर्ती की जाएगी। रेवाड़ी में कहीं पर कुछ बाधित नहीं है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी एंबुलेंस भेजी जा रही है।
डॉ कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed