{"_id":"65fea999e92731f5a2084153","slug":"121-children-of-the-district-got-scholarship-after-two-years-rewari-news-c-198-1-rew1001-202392-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिले के 121 बच्चों को दो साल बाद मिली छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिले के 121 बच्चों को दो साल बाद मिली छात्रवृत्ति
Sat, 23 Mar 2024 03:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:36 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के 121 बच्चों को करीब दो साल के बाद छात्रवृत्ति राशि मिल गई है। जबकि वर्ष 2021 में हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा (एचएसटीएसई) का परिणाम जारी किया गया था।
दरअसल विज्ञान विषय के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाता है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को 11वीं और 12वीं कक्षा में दो वर्ष तक विज्ञान संकाय में पढ़ाई करनी पड़ती है। बारहवीं कक्षा में विज्ञान संकाय में उत्तीर्ण होने का प्रमाणपत्र जमा कराने के बाद विभाग की तरफ से छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। हालांकि विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए जारी की जाने वाली राशि को शिक्षा विभाग को प्रत्येक सत्र के अंत में जारी करना चाहिए, जिससे कि बच्चों को उसका लाभ मिल सके। यदि विद्यार्थी को दोनों कक्षाओं में उत्तीर्ण करने के बाद ही छात्रवृत्ति राशि मिलेगी तो छात्र हित में उसका ज्यादा महत्व नहीं रह जाता है।
हरियाणा विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसका परिणाम जुलाई 2021 में जारी किया गया था। इसमें जिले के 121 बच्चे उत्तीर्ण हुए थे। अब दो वर्ष के बाद 12वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में उत्तीर्ण होने का प्रमाणपत्र लेने के बाद हाल ही में विभाग की तरफ से छात्रवृत्ति राशि जारी कर दी गई है। विभाग की तरफ से ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में दो साल तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
परिणाम जुलाई 2021 में जारी किया गया था। 121 बच्चे उत्तीर्ण हुए थे। फिलहाल छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को प्रदान कर दी गई है।-अशोक, डीएमएस और नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग