फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1200 registries affected, loss of revenue of Rs 16 crore

Rewari News: 1200 रजिस्ट्री प्रभावित, 16 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान

Mon, 15 Jan 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 15 Jan 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
1200 registries affected, loss of revenue of Rs 16 crore
रेवाड़ी। सोमवार को समस्त पटवारी एवं कानूनगो जिला सचिवालय के पास धरना में बैठे रहे। यह सांकेतिक धरना एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर आज भी जारी रहेगा। अगर फिर भी सरकार यूनियन की मांगों को पूरा नही करती हैं तो यह धरना आगे भी बढ़ सकता है। जिला प्रधान बलजीत यादव व जिला सचिव रणबीर यादव ने संबोधित करते हुए अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का समर्थन के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे यूनियन के सदस्यों ने कहा कि जो नया वेतनमान सरकार ने 32100 लागू किया है, यह 1 जनवरी 2016 से नोशनली व जनवरी 2023 से वास्तविक रूप से लागू किया जाए। पिछले साल मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वेतनमान बढ़ाने का जो वादा किया था उसको पूर्ण रूप से अमलीजामा नहीं पहनाया गया। जिससे प्रदेश भर के समस्त पटवारी एवं कानूनगों में भारी रोष है और सरकार से मांग करते हैं कि यूनियन की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जिससे की काफी लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो सके और आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन


पटवारी की हड़ताल से हो रहा नुकसान

जिले में 67 पटवारी व 16 कानूनगों कार्यरत हैं। सभी हड़ताल पर हैं। रोजाना करीब 2 करोड़ के आसपास का राजस्व को रोजाना नुकसान हो रहा है। 150 के आसपास रोजाना रजिस्ट्रियां होती हैं। धरने को 8 दिन हो चुके हैं। अभी तक करीब 1200 रजिस्ट्रियां प्रभावित हुई है और 16 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। पटवारियों ने 16 जनवरी तक हड़ताल का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed