{"_id":"6508a6ca641f58e2f5021494","slug":"120-development-works-worth-rs-60-crore-will-be-done-in-the-city-rewari-news-c-198-1-rew1001-4652-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 60 करोड़ रुपये के होंगे शहर के 120 विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 60 करोड़ रुपये के होंगे शहर के 120 विकास कार्य
विज्ञापन
रेवाड़ी। चंद्रयान की सफलता की बधाई को लेकर नगर परिषद के विश्रामगृह में एक विशेष बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता चेयरपर्सन पूनम यादव ने की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर चंद्रयान की सफलता में योगदान देने वाले वैज्ञानिकों सहित तमाम लोगों को बधाई दी गई। इसके बाद कुछ पार्षदों ने शहर के विकास को लेकर मोर्चा खोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के सभी विकास कार्य ठप हैं। लंबे समय से कोई काम नहीं हो रहा है। पार्षदों की बातों का पलटवार करते हुए चेयरपर्सन ने कहा कि विकास कार्यों के लिए अलग से बैठक बुलाई जाएगी। करीब 60 करोड़ रुपये के 120 विकास कार्यों के टेंडर हो चुके हैं। जल्द ही विकास कार्य शुरू कराएं जाएंगे। इसके बाद चेयरपर्सन बैठक को स्थगित कर चलीं गईं। वहीं पार्षदों का कहना है कि शहर के विकास कार्यों के बारे में उन्हें कोई जानकारी ही नहीं है।
आधे घंटे की बैठक में हंगामा
पार्षदों का कहना है कि वार्डवासी उनसे सवाल करने लगे हैं। शहर की बदहाल स्ट्रीट लाइट, टूटी सड़कें, गंदे पानी की निकासी, बदहाल सफाई व्यवस्था शहर के विकास की पोल खोल रही हैं। सोमवार को करीब आधे घंटे तक चली बैठक में कुछ पार्षदों ने हंगामा भी किया, लेकिन उन्हें शांत कर दिया गया।
पूर्व पार्षदों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
हाउस की बैठक शुरू होने से पहले करीब एक दर्जन पार्षदों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर शहर में विकास कार्य करवाए जाने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया कि चेयरपर्सन शहर के विकास कार्यों में रूचि नहीं ले रही हैं। यही कारण है कि शहर के विकास को जैसे ग्रहण सा लग गया है। गली-मोहल्लों से लेकर पॉश इलाकों में भी विकास के मामले में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। ज्ञापन में पार्षदों ने बताया कि विकास कार्यों को लेकर पिछले छह माह से हाउस की बैठक भी नहीं बलाई गई है। इस दौरान सरिता सैनी, प्रवीण चौधरी, लोकेश राव, चंदन यादव, रमेश कुमार, रंजना भारद्वाज, सतेंद्र यादव, सुचित्रा चांदना, गोपाल कृष्ण, राजबाला राव, मनीष गुप्ता व नीरज आदि पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिजली के कार्यों को लेकर भिड़े सत्ताधारी पार्षद
बैठक के दौरान सत्तारूढ़ एक पार्षद पति ने बिजली संबंधी समस्या को उठाया। इसके बाद उस समस्या को मिनट्स में शामिल करने का निर्णय लिया, लेकिन इसी दौरान सत्तारूढ़ पार्षद ने इसका विकास विरोध किया। इसके बाद दोनों पार्षदों आपस में भिड़ गए। इस दौरान विपक्षी पार्षद उन्हें देखते रहे। करीब 10 मिनट बाद दोनों को शांत कराया गया।
यह एक विशेष बैठक थी, जिसमें चंद्रयान की सफलता को लेकर बधाई प्रस्ताव पास करना था। विकास कार्यों को लेकर जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। शहर में विकास कार्य हो रहे हैं। करीब 120 विकास कार्यों के लिए टेंडर लगे हुए है। कुछ पार्षद अपनी राजनीति चमका रहे हैं।
-पूनम यादव, चेयरपर्सन नगर परिषद