फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   12 year old boy dies due to drowning in johad

जोहड़ में डूबने से 12 साल के बालक की मौत

Sat, 03 Sep 2022 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
12 year old boy dies due to drowning in johad
रेवाड़ी। गांव जाटूवास में एक 12 साल के मासूम बच्चे की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपने साथियों के साथ नहाने गया था। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना के अंतर्गत आने वाली सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से सोनीपत की दहिया कॉलोनी निवासी सुशील अपने परिवार के साथ गांव जाटूवास स्थित झुग्गियों में रहता है। शनिवार को उसका 12 साल का बेटा शाहिद गांव में ही बने जोहड़ में अपने साथियों के साथ नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। शाहिद को डूबता देख उसके साथियों ने शोर भी मचाया, लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, वह गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद सेक्टर-3 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जोहड़ से शाहिद के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। वहीं, सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज शिवकुमार ने बताया कि बच्चा दोस्तों के साथ नहाने गया था, तभी यह हादसा हो गया। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed