फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   12 trains passing through Rewari have been extended their coaches.

Rewari News: रेवाड़ी से गुजरने वाली 12 ट्रेनों में बढ़ाए गए डिब्बे

Tue, 13 Jan 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 13 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
12 trains passing through Rewari have been extended their coaches.
रेवाड़ी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 12 ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के डिब्बों में अस्थायी रूप से बढ़ोतरी की है। ये सभी ट्रेनें रेवाड़ी से गुजरने वाली हैं। ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाए जाने से यात्रियों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि लालगढ़–दिल्ली सराय ट्रेन में लालगढ़ से 31 जनवरी और दिल्ली सराय से 2 फरवरी तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली सराय–उदयपुर सिटी ट्रेन में दिल्ली सराय से 31 जनवरी और उदयपुर सिटी से 1 फरवरी तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है।
अजमेर–अमृतसर–अजमेर रेल सेवा में अजमेर से 28 जनवरी और अमृतसर से 29 जनवरी तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा गया है।
मदार–कोलकाता–मदार एक्सप्रेस में मदार से 26 जनवरी और कोलकाता से 29 जनवरी तक एक सेकंड एसी श्रेणी का डिब्बा अस्थायी रूप से बढ़ाया गया है।
अजमेर–दिल्ली सराय रोहिल्ला–अजमेर जन शताब्दी ट्रेन में 31 जनवरी तक दो वातानुकूलित कुर्सीयान एवं एक द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा गया है। जयपुर–दिल्ली कैंट–जयपुर ट्रेन में जयपुर से 31 जनवरी और दिल्ली कैंट से 2 फरवरी तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर–दिल्ली सराय–जयपुर डबल डेकर ट्रेन में 31 जनवरी तक एक वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा गया है। इसी प्रकार रेवाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाली मदार–रेवाड़ी, रेवाड़ी–फुलेरा, रेवाड़ी–हिसार और जयपुर–रेवाड़ी–जयपुर ट्रेनों में 31 जनवरी तक पांच-पांच द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बे अस्थायी रूप से जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed