{"_id":"67c5f8b87547ea3aa7064444","slug":"12-policemen-honored-for-doing-commendable-work-rewari-news-c-198-1-rew1001-215995-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सराहनीय कार्य करने पर 12 पुलिसकर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सराहनीय कार्य करने पर 12 पुलिसकर्मी सम्मानित
Tue, 04 Mar 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने सोमवार को पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के परेड की सलामी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने दौड़ लगाई। इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
परेड में जिला के सभी थाना प्रभारी, सभी चौकी इंचार्ज सहित पुलिस कार्यालय व जिला में तैनात सभी जवानों ने हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता द्वारा परेड के दौरान डायल 112, पीसीआर, राइडर व अन्य वाहनों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय काम करने वाले 12 कर्मचारियों को 11 हजार रुपये का नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में से थाना धारूहेड़ा में तैनात होम गार्ड नरेश, धर्मेन्द्र व चालक अजय को धारूहेड़ा भगत सिंह चौक पर एक ऑटो में चोरी के सामान सहित आरोपी को काबू करने पर 2 हजार रुपये का नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। थाना धारूहेड़ा में राइडर नंबर 4 पर तैनात होम गार्ड विपिन व नरेश को चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू करने पर 2 हजार रुपये का नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में राइडर नं 21 पर तैनात सिपाही तिलक राज व एसपीओ चन्द्रपाल को फरीदाबाद से चोरी की गई बाइक सहित आरोपी को काबू करने पर 2 हजार रुपये का नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। राइडर ड्यूटी के दौरान वाहन चेकिंग में सराहनीय काम करते हुए प्रथम स्थान मिलने सिपाही राहुल को 5 हजार रुपये का नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इसी प्रकार राइडर ड्यूटी के दौरान वाहन चेकिंग में सराहनीय काम करते हुए द्वितीय स्थान पर रहे सिपाही तिलक राज व तृतीय स्थान पर रहे सिपाही अमित को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इसी प्रकार ईआरवी ड्यूटी में सराहनीय काम करने पर ईएएसआई शेर सिंह व सिपाही लीला राम को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।