फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   12 candidates in fray for five posts in Bar Association elections

बार एसोसिएशन के चुनाव में पांच पदों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 02 Dec 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
12 candidates in fray for five posts in Bar Association elections
जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन कोषाध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी द्वारा पर्चा दाखिल किया गया। इसके साथ ही चुनाव अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य करने के बाद किसी प्रत्याशी का नामांकन निरस्त नहीं किया गया। गत दिवस प्रधान, सचिव, सह-सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए 11 नामांकनों के बाद जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में कुल12 प्रत्याशी मैदान में आ गए है। नामांकन पत्रों के लिए वापसी का दिन शुक्रवार निर्धारित किया गया है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से एक बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। निर्वाचन अधिकारी शंकर सिंह, अश्वनी तिवारी एसएस राव, चरण सिंह एवं हरीश शर्मा ने नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद बताया कि किसी भी प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त नहीं किया गया है तथा छंटनी के बाद प्रधान पद के लिए जसवीर सिंह एवं शमशेर यादव उपाध्यक्ष पद के लिए शौकीन शर्मा व विजय यादव, सचिव पद के लिए ओम प्रकाश, राखी शर्मा व सुजान सिंह, सह-सचिव पद के लिए भारती देवी, सुधीर कुमार धनखड़, सुनील कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र सिंह एवं विपुल यादव इत्यादि प्रत्याशी मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed