फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बिजली निगम का झटका: उपभोक्ता ने प्रार्थना पत्र देकर मीटर बदलवाया तो थमा 1 लाख 66 हजार रुपये बिजली चोरी का बिल..

बिजली निगम का झटका: उपभोक्ता ने प्रार्थना पत्र देकर मीटर बदलवाया तो थमा 1 लाख 66 हजार रुपये बिजली चोरी का बिल..

Tue, 22 Jan 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम का झटका: उपभोक्ता ने प्रार्थना पत्र देकर मीटर बदलवाया तो थमा 1 लाख 66 हजार रुपये बिजली चोरी का बिल..
उपभोक्ता ने मीटर बदलवाया तो थमाया 1 लाख 68 हजार रुपये का बिजली चोरी का बिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल के साइकिल स्टैंड की पार्किंग में महज कुछ हजार रुपये की नौकरी करने वाले मोहल्ला बारा हजारी निवासी राजू को मीटर बदलवाना इतना महंगा पड़ा कि निगम ने उसको 1 लाख 68 हजार रुपये का बिजली चोरी का बिल थमा दिया। परेशान राजू अब निगम अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अधिकारी कह रहे हैं कि यह बिल तो भरना होगा।
राजू ने बताया कि दिसंबर में उसके घर बिजली नहीं आ रही थी, जिसके बाद उसने निगम कर्मचारियों को शिकायत दी तो उन्होंने बताया कि मीटर खराब हो गया है और इसका बदला जाएगा। इसके बाद उन्होंने निगम के सिटी एक कार्यालय में मीटर बदलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद कई दिनों बाद मीटर बदला गया। नया मीटर लगने के बाद पुराने मीटर की जांच की बात कहते हुए निगम अधिकारियों ने उसको नोटिस जारी कर दिया। पहले नोटिस में बताया कि आपको भिवानी जाना होगा, इसके बाद मीटर की जांच होगी। वहां पर मीटर की जांच की गई। तत्पश्चात निगम ने राजू को मीटर की जांच के बाद 1 लाख 40 हजार रुपये बिजली चोरी और 20 हजार रुपये पेनल्टी का नोटिस भेज दिया। पीड़ित ने बताया कि वह निगम अधिकारियों के चक्कर लगाकर थक चुका है, लेकिन उसकी शिकायत का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
नहीं भर सकता है इतना बिल
पीड़ित राजू ने बताया कि वह तो पार्किंग में नौकरी करके अपना पेट पाल रहा है। इतनी राशि का बिल आने के बाद तो उसके सामने मुश्किल आ गई है। इतनी राशि वहां कहां से लाकर भरेगा और निगम अधिकारियों द्वारा उसकी शिकायत तक नहीं सुनी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं है। वैसे भी मीटर की जांच लैब में होती है और उसी के आधार पर उपभोग किए गए लोड के आधार पर यह राशि तय की जाती है।
- मुकेश गुप्ता, अधीक्षक अभियंता, डीएचबीवीएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed