{"_id":"5b8aecc242c792466b46299d","slug":"11535831234-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजरे की खरीद को लेकर पीएम के वादे की रेवाड़ी में होगी परीक्षा: योगेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजरे की खरीद को लेकर पीएम के वादे की रेवाड़ी में होगी परीक्षा: योगेंद्र
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। स्वराज इंडिया पार्टी के संयोजक योगेंद्र यादव ने कहा है कि सरकार ने बाजरे के समर्थन मूल्य में निसंदेह अप्रत्याशित वृद्धि की है, लेकिन यह केवल दिखावटी है। सरकार इस बढ़ोतरी का लाभ किसानों को नहीं देगी। मंडी में बाजरा 10 सितंबर तक आ जाएगा, लेकिन सरकार ने अभी तक खरीद के लिए व्यवस्था नहीं की है। हैफेड के पास गोदाम नहीं हैं। बाजरे की खरीद को लेकर सरकार के वायदे की रेवाड़ी में परीक्षा होगी। खरीद शुरू नहीं होने पर स्वराज इंडिया पार्टी ने सरकार की पोल खोलने के लिए एक कार्यक्रम तय किया और रेवाड़ी का इसका केंद्र बनाया गया है।
बावल रोड पर एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में योगेंद्र यादव ने कहा कि सरकार के मंत्री दावा कर रहे हैं कि बाजरे का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। यह केवल किसानों की हमदर्दी हासिल करने के लिए कहा जा रहा है। हरियाणा में 90 लाख से 1 करोड़ क्विंटल तक बाजरा पैदा होने का अनुमान है और सरकार ने केवल 10 लाख क्विंटल बाजरा खरीदने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में सरकार का दावा केवल जुमला ही साबित होगा। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि किसानों की पूरी फसल खरीदी जाए, इसलिए स्वराज इंडिया पार्टी एक आंदोलन चला रही है, जिसका केंद्र बिंदू रेवाड़ी रखा गया है।
खरीदी नहीं की तो टीमें बनाकर करेंगे विरोध
इस आंदोलन के तहत 5 से 12 सितंबर तक पार्टी की 10 टीमें गांवों में जाकर पर्चे बांटकर किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी देगी। 13 सितंबर को एक दिन का सांकेतिक धरना अनाज मंडी में दिया जाएगा। यदि फिर भी बाजरे की खरीद शुरू नहीं की गई तो 20 सितंबर से अनाज मंडी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। पत्रकारवार्ता में उनके साथ पार्टी की जिला महिला प्रधान राजबाला, जय किसान आंदोलन के धर्मपाल, राज्य टीम के सदस्य दीपक व रमन आदि मौजूद थे।