फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ￁ᅨᅫ ᅲ￰ᅤ U₩￰ ᄋᄂ₩ ᄋᄂ₩ᅲ  ̄U₩￰ᄏ₩ ¢₩←Mᄂ, ᅳ￰U￟₩ᅦᄌU│ ᆬ₩￱ᅳU ᅰ₩￟ᅵ ᄋᄂ₩￰ ￧ᅲᅵ￰ᄏ₩ ᅵ₩ᅱ

जल्द मेट्रो का काम होगा शुरू, रेवाड़ी और बावल को मिलेगा लाभ

Thu, 19 Jul 2018 10:34 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
￁ᅨᅫ ᅲ￰ᅤ U₩￰ ᄋᄂ₩ ᄋᄂ₩ᅲ  ̄U₩￰ᄏ₩ ¢₩←Mᄂ, ᅳ￰U￟₩ᅦᄌU│ ᆬ₩￱ᅳU ᅰ₩￟ᅵ ᄋᄂ₩￰ ￧ᅲᅵ￰ᄏ₩ ᅵ₩ᅱ
Metro service
केंद्रीय योजना, रसायन एवं उर्वरक मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का कहना है कि दिल्ली से अलवर तक प्रस्तावित आरआरटीएस रैपिड रीजनल ट्रांजिट सिस्टम दिल्ली से रेवाड़ी होकर अलवर तक प्रस्तावित द्रुतगामी मेट्रो रेल सेवा का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। प्रथम चरण में इस मेट्रो का कार्य राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र नीमराणा तक पूरा किया जाएगा। द्वितीय चरण में इसको अलवर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मेट्रो सेवा का सबसे अधिक धारूहेड़ा के साथ बावल, रेवाड़ी को भी मिलेगा। इसका भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि मार्च 2019 तक इस पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इससे पहले राव इंद्रजीत सिंह बुधवार को धारूहेड़ा के टूरिस्ट कांपलेक्स में जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। झज्जर में रैली के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब हमारे दोस्त हमारे यहां आकर रैली कर सकते हैं तो हमारे वहां जाने में क्या हर्ज है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों के हित में सबसे बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने जब नीति आयोग से इस बारे में सुझाव मांगा था तब उनके मंत्रालय की तरफ से तीन सुझाव दिए थे। फिलहाल माना गया सुझाव एमएसपी में बढ़ोतरी का है तथा शेष दो पर अभी मंथन चला रहा है। उनमें से एक और सुझाव भी दिसंबर माह तक मान लिया जाएगा, जिससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा देना सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है। किसान का बेटा सारे काम छोड़कर खेत में लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं घर के कार्यों को छोड़कर फसल के लिए मेहनत व मजदूरी करती है जिसका कोई हिसाब नहीं है। लेकिन केंद्र सरकार ने किसानों को उनकी मेहनत का लाभ देने के लिए एमएसपी रेट में बढ़ोतरी की जिसके लिए उन्हें फक्र है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष लाभ के साथ फसलों के मूल्य निर्धारित होंगे। अब देश के किसानों के खातों में 33,500 करोड़ रुपये तथा हरियाणा के किसानों के खातों में 1500 करोड़ रुपये जाने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन देने के साथ-साथ केंद्र ने किसानों की फसलो के दाम बढ़ाएं हैं और हर वर्ष खरीफ व रबी की फसलों में लाभ के साथ वृद्धि होगी। इस मौके पर गुुरुग्राम लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक लक्ष्मण सिंह यादव ने जिले का राजनीतिक प्रस्ताव कार्यकर्ताओं के सम्मुख रखा जिसका अनुमोदन प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने करवाया। जिला प्रभारी पूर्व विधायक नृपेंद्र श्योराण ने कार्यकर्ताओं को कम समय में जिला कार्य समिति आयोजित करने पर उन्हें बधाई दी।

इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओपी ग्रोवर, भाजपा प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता वीर कुमार, व्यवसायिक प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, महाबीर यादव, जिला भाजपा महामंत्री अमित यादव, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक रत्नेश बंसल, पूर्व प्रदेश सचिव राव शिवरतन सिंह, अशोक जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कार्यकर्ताओं ने फिर जताई नाराजगी
बैठक में प्रदेश महामंत्री की तरफ से राज्य सरकार के कार्यकाल पर जवाब कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई तो कार्यकर्ताओं ने सरकार के प्रति अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। हालांकि कार्यकर्ताओं ने सीएम के मामले में उनकी साफ छवि की सराहना की लेकिन कहा कार्यकर्ताओं की बात नही ंसुनी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed