फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सरकार ने रोक दी विकास की राह : सुरजेवाला

सरकार ने रोक दी विकास की राह : सुरजेवाला

Wed, 21 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने रोक दी विकास की राह : सुरजेवाला
सरकार ने रोक दी विकास की राह : सुरजेवाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
केंद्र और प्रदेश सरकार ने विकास की राह रोक दी है। यूपीए सरकार में 60 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर बनना स्वीकृत हुआ है। इसका एक बंदरगाह बावल में बनना था। इससे यहां के उद्योगपतियों को सीधा लाभ होता। मंगलवार को बावल में पूर्व मुख्यमंत्री बीरेंद्र सिंह की 97वीं जयंती पर आयोजित अधिकार रैली में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुरजेवाला ने कहा कि उनकी सरकार में एक जयपुर एक्सप्रेस वे भी बनना था। इसमें दक्षिण हरियाणा से जयपुर को जाने के लिए दो और रास्ते हो जाते। दक्षिण हरियाणा को उत्तर हरियाणा से मिलाने के लिए भी 450 करोड़ रुपये की लागत से नया रास्ता बनाना था। इसके लिए जमीन अधिग्रहीत कर किसानों को मुआवजा भी दे दिया लेकिन यह प्रोजेक्ट प्रदेश सरकार ने केंद्र के कंधे पर डालकर लटका दिया। केंद्र सरकार ने 12 उद्योगपतियों का एक लाख 86 हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया है। किसान और मजदूरों का दो लाख करोड़ रुपये का कर्जा माफ करने से इनकार कर दिया। सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने खेती-बाड़ी पर भी टैक्स लगा दिया। पहले डीएपी-यूरिया पर टैक्स नहीं था। अब 12 प्रतिशत लगाया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के विरोध के बाद यह टैक्स घटाकर पांच प्रतिशत किया गया। ट्रैक्टर और हल पर 12 प्रतिशत टैक्स लगाया गया। सब्जी और फल को खराब होने से बचाने के लिए स्टोरेज में रखने पर भी 18 प्रतिशत टैक्स लगा दिया। हमारी सरकार के आते ही सबसे पहले इसे समाप्त किया जाएगा।


पीठ में घोंपा खंजर
सुरजेवाला ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी में रैली कर ‘वन रैंक-वन पेंशन’ और कुरुक्षेत्र में रैली कर किसानों को लागत का 50 फीसदी मुनाफा देने की बात कही थी। उन्होंने पीठ में खंजर घोंपने का काम किया। ‘वन रैंक-वन पेंशन’ के लिए धरना दे रहे रिटायर्ड सैनिकों पर डंडे बरसाकर उन्हें वहां से भगाया गया। वहीं 22 फरवरी 2015 को केंद्र सरकार ने सुप्रीम में हलफनामा देकर कहा कि वह किसानों को लागत का 50 प्रतिशत मुनाफा नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार 1300 रुपये प्रति क्विंटल बाजरा छोड़कर गई थी। उसके भाव 1400 रुपये प्रति क्विंटल तो हुए लेकिन असल में बाजरा बिक 1000 से 1100 रुपये प्रति प्रति क्विंटल रहा है। इसी तरह सरसों के भाव 3700 रुपये प्रति क्विंटल पर छोड़े थे। उसके भाव भी 3200 से ऊपर नहीं बढ़ सके। उन्होंने प्रदेश में सत्ता आने पर बावल में गर्ल्स कॉलेज एवं पालीटेक्निक कॉलेज खोलने की बात कही। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राव अर्जुन सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, भूपेंद्र फौगाट, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed