फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   114 patients examined in free medical camp

Rewari News: निशुल्क चिकित्सा शिविर में 114 मरीजों की हुई जांच

Sun, 24 May 2026 07:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 24 May 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
114 patients examined in free medical camp
शिविर में लोगों को परामर्श देते डॉक्टर। स्रोत: सभा प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की तरफ से रविवार को गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्री कृष्ण भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक लगाया गया।
यादव सभा के प्रवक्ता प्रो. सतीश यादव ने बताया कि शिविर में 114 मरीजों को निशुल्क ओपीडी सेवा प्रदान की गईं। साथ ही सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त वितरित की गईं जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।
मेडिसिन विभाग में डॉ. एसपी यादव ने मरीजों की जांच कर उपचार सलाह दी। हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. पार्थ यादव ने मरीजों की समस्याओं का समाधान किया। सर्जरी और यूरोलॉजी से संबंधित मामलों में डॉ. प्रद्युम्न यादव ने परामर्श दिया। नेत्र रोगों के लिए डॉ. प्रीति यादव ने मरीजों की आंखों की जांच की और आवश्यक सुझाव दिए।
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह यादव ने चर्म रोग से संबंधित मरीजों का इलाज किया। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत यादव ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया। इसके अलावा लेफ्टिनेंट पूर्ण सिंह यादव, फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा मरीजों को फिजियोथेरेपी संबंधी निशुल्क परामर्श भी उपलब्ध कराया गया, जिससे कई मरीजों को दर्द और शारीरिक समस्याओं में राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के दौरान पैथोलॉजी सेवाओं के लिए एचडी पैथ लैब की टीम मौजूद रहीं जबकि अल्ट्रासाउंड डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए डॉ. सतीश यादव की सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इससे मरीजों को एक ही स्थान पर व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकीं। इस मौके को सफल बनाने में यादव कल्याण सभा के प्रधान रामबीर यादव, जसवंत सिंह, शशी भूषण, अमर सिंह, राम सिंह तथा गोकल राम सहित कई अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed