फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   निगम अधिकारियों ने खुला दरबार में निपटाई समस्याएं, दिए नए कनेक्शन

निगम अधिकारियों ने खुला दरबार में निपटाई समस्याएं, दिए नए कनेक्शन

Thu, 26 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
निगम अधिकारियों ने खुला दरबार में निपटाई समस्याएं, दिए नए कनेक्शन
बिजली निगम के खुले दरबार में निपटाईं समस्याएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से बुधवार को निकटवर्ती गांव खटावली में खुले दरबार का आयोजन किया गया। इसमें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 25 से अधिक उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया गया। इसमें बिलिंग, कम पावर, ढीले तार से संबंधित समस्याएं उपभोक्ताओं द्वारा उठाई गई थीं। कई समस्याओं का अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया। अनेक समस्याओं के जल्द समाधान का भी आश्वासन दिया गया। एसडीओ निशित कुमार ने बताया की गांव खटावली मे खुला दरबार लगाने का मकसद लोगों को बिजली चोरी नहीं करने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि खुला दरबार में 20 नए कनेक्शन जारी किए हैं। लोगों की समस्या का समाधान भी किया गया। नए उपभोक्ताओं से दो सौ रुपये की राशि ली गई है, बाकी राशि वे किश्तों में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed