{"_id":"5ade30d54f1c1b3b0b8b62fa","slug":"111524510933-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज से भरे ट्रक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज से भरे ट्रक में लगी आग
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज से भरे ट्रक में लगी आग
रेवाड़ी। नेशनल हाइवे स्थित जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर पर रविवार रात नासिक से दिल्ली जा रहे प्याज से भरे ट्रक में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबूूूू पाया।
पुलिस के अनुसार जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर पर ट्रक चालक व परिचालक ने एक निजी पेट्रोल पंप के समीप ट्रक को साइड में लगाकर चाय पीने के लिए उतरे थे। कुछ समय बाद ट्रक के केबिन के नीचे अज्ञात कारणों से आग लग गई। ट्रक चालक व परिचालक ने पुलिस थाना पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह आग में स्वाहा हो चुका था। बीआरसी ट्रक कंपनी के मालिक पंजाब निवासी कुलता रणसिंह ने बताया ट्रक प्याज लादकर नासिक से दिल्ली रवाना हुआ था। आग के कारण उनका लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।