{"_id":"5aa8220e4f1c1b71778b5345","slug":"111520968206-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई मुक्त हरियाणा करना ही आप का मकसद : जयहिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई मुक्त हरियाणा करना ही आप का मकसद : जयहिंद
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई मुक्त हरियाणा करना ही आप का मकसद : जयहिंद
रेवाड़ी। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा को कांग्रेस, भाजपा और इनेलो (सीबीआई) मुक्त करना ही उनकी पार्टी का उद्देश्य है। 25 मार्च हिसार में होने वाली हरियाणा बचाओ रैली का निमंत्रण देने आए जयहिंद ने मंगलवार को रेवाड़ी में पत्रकारों से कहा कि उनकी रैली भाजपा की पेट्रोल रैली के जवाब में पीले चावल की रैली होगी। वह प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं को पीले चावल देकर रैली में आने का न्योता दे रहे हैं। रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि आप विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रत्याशियों का निर्णय भी इस रैली के बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि तीनों ही पार्टियों ने हरियाणा को खोखला करने का काम किया है। भाजपा के विनाश में ही हरियाणा का विकास है। भाजपा ने हरियाणा को जलाने और जातिवाद का जहर घोलने का काम किया है। हरियाणा पिछले तीन साल में 30 साल पीछे चला गया है। रेवाड़ी में भी विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी। जबकि यहां से एक केंद्रीय मंत्री भी हैं। इस अवसर आप के जिलाध्यक्ष संदीप यादव, राजकुमार यादव, रेखा देवी, अनिल, प्रदीप आदि मौजूद थे।