फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बोर्ड का सेंटर बदलने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया स्कूल पर ताला

बोर्ड का सेंटर बदलने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया स्कूल पर ताला

Thu, 16 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड का सेंटर बदलने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया स्कूल पर ताला
बोर्ड का सेंटर बदलने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया स्कूल पर ताला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बावल क्षेत्र के गांव गुर्जर माजरी स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से दसवीं कक्षा का बोर्ड सेंटर बदलने की सूचना से नाराज ग्रामीणों ने सुबह ही स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। इसके चलते पांच घंटे तक अध्यापक स्कूल के बाहर बैठे रहे। इसके बाद बावल थाना एसएचओ एवं शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को स्कूल में सेंटर बनाए रखने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों ने स्कूल का ताला खोला।
ग्रामीणों के अनुसार बीते 15 साल से दसवीं कक्षा का बोर्ड सेंटर गांव के स्कूल में ही बनता है। लेकिन प्रिंसिपल बदलने के बाद उन्होंने स्कूल से सेंटर बंद करने के लिए भिवानी बोर्ड को लिख दिया। इसके चलते बोर्ड ने स्कूल में सेंटर बंद करने की सूचना जारी कर दी। जैसे ही वीरवार को ग्रामीणों तक यह सूचना पहुंची तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

---
राजस्थान से भी आते हैं बच्चे पढ़ने
गांव गुर्जर माजरी स्थित राजकीय स्कूल में आसपास के एक दर्जन से अधिक एवं राजस्थान के कईं गंाव के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। स्कूल में अधिकतर संख्या बेटियों की है। ग्रामीणों का कहना है कि सालों से यहीं पर दसवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा होती है। यदि सेंटर हट गया तो बेटियों को अन्य गांवों में जाकर परेशान होना पड़ेगा। इस अवसर गुर्जर माजरी के सरपंच के ससुर धर्मचंद, देवीचंद, मंगलेशर माजरी के पूर्व सरपंच बीडी शर्मा, सरपंच रामौतार, रतन, महावीर, बिशंबर एवं रणसिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन-बोर्ड बदलने से नाराज ग्रामीणों ने ताला लगाया था। बोर्ड बनाने के लिए उच्चाधिकारियों को लिख दिया गया है।
-धर्मवीर बल्डोदिया, डीईओ, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed