फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   102 students from junior category and 109 students from senior category showed their talent in the district level Geeta Mahotsav.

Rewari News: जिलास्तरीय गीता महोत्सव में जूनियर वर्ग से 102 व सीनियर वर्ग से 109 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 06 Dec 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
102 students from junior category and 109 students from senior category showed their talent in the district level Geeta Mahotsav.
कार्यक्रम के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी साथ में शिक्षा विभाग का स्टाफ।
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत विद्यालय शिक्षा विभाग की तरफ से दो दिवसीय जिलास्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन यदुवंशी शिक्षा निकेतन डोहकी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया, जिला नोडल अधिकारी जगदीश प्रसाद, प्राचार्य सुखविंदर सिंह व विद्यालय की डीन मुकेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जूनियर वर्ग से 102 तथा सीनियर वर्ग से 109 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान निबंध लेखन, गीता श्लोकोच्चारण, भाषण, संवाद, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए राज्यस्तर पर प्रतिभागिता करने वाले प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल की भूमिका में बबीता यादव, अमिता, कुसुम यादव, मोतीराम, रेनू, टेकचंद, डॉ. ज्योति व अन्य रहे। इस अवसर पर अनुशासनात्मक कमेटी के सदस्य प्राचार्य दुष्यंत कुमार, अनिल यादव, डॉ. रामफल शास्त्री, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, नवीन खोला, मुख्याध्यापक आदि उपस्थित रहे। जिला नोडल अधिकारी जगदीश ने कार्यक्रम का सफल आयोजन करने में विक्रम शास्त्री, सुरेश कुमार, आरती यादव, मीनू यादव, महेश कुमार, सुमित्रा शास्त्री डोहकी, निर्णायक मंडल, यदुवंशी शिक्षा निकेतन आदि का योगदान देने पर सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग से निबंध प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गूजर माजरी रहा प्रथम
जूनियर वर्ग से निबंध प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गूजर माजरी ने प्रथम, शहीद दशरथ राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीथड़ावास ने द्वितीय, राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर ने तृतीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहालावास, यदुवंशी शिक्षा निकेतन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। गीता श्लोकोच्चारण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ़ ने प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुर्खपुर ने द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोडिया कमालपुर ने तृतीय व राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बावल, राजकीय उच्च विद्यालय जैतपुर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय खालेटा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
भाषण में राजकीय उच्च विद्यालय पातुहेड़ा रहा प्रथम
भाषण में राजकीय उच्च विद्यालय पातुहेड़ा ने प्रथम, यदुवंशी शिक्षा निकेतन ने द्वितीय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुंदरोज ने तृतीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहालावास, शहीद दशरथ राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीथड़ावास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ़ ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। संवाद में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ़ ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाकली ने द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर ने तृतीय व राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडियानी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय खालेटा, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय पीथनवास ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसिया की पाचौर सांपली ने प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय खिजूरी ने द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोडिया कमालपुर ने तृतीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाकली, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडियानी, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

पेंटिंग में यदुवंशी शिक्षा निकेतन डोहकी रहा प्रथम
पेंटिंग में यदुवंशी शिक्षा निकेतन डोहकी ने प्रथम, न्यू ईरा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय कुंड ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीपुर ने तृतीय व शहीद दशरथ राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीथड़ावास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ़, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सीनियर वर्ग से निबंध प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ़ ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली ने द्वितीय, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने तृतीय व राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डेरोली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

गीता श्लोकोच्चारण में राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंड रहा प्रथम
गीता श्लोकोच्चारण में राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंड प्रथम, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी ने द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर ने तृतीय स्थान व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसिया की गोरावास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ़ ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय पातुहेड़ा ने प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंड ने द्वितीय, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी ने तृतीय स्थान व राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडियानी, न्यू ईरा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुण्ड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लीलोढ़ ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
संवाद में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ़ रहा प्रथम
संवाद में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ़ ने प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर ने द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर ने तृतीय स्थान व पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डेरोली ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोडिया कमालपुर ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसिया पाचौर सांपली ने द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंड ने तृतीय स्थान व पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदोला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।


पेंटिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना रहा प्रथम
पेंटिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ़ ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जड़थल ने तृतीय स्थान व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसिया की पाचौर सांपली, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंड, यदुवंशी शिक्षा निकेतन डोहकी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed