{"_id":"5c78362dbdec22578f2aa5de","slug":"101551382061-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने जिलावासियों को दिया आठ परियोजनाओं का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने जिलावासियों को दिया आठ परियोजनाओं का तोहफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम ने बधराना में किया जल वितरण परियोजना का उद्घाटन, 31 गांवों और तीन ढाणियों में बेहतर होगी जलापूर्ति
-जिले को एक सौ दो करोड़ 93 लाख 26 हजार रुपये की आठ विकास परियोजनाओं का दिया तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को जिले में 102 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि की आठ विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी लाल, विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास और विधायक बिक्रम सिंह यादव की उपस्थिति में 95 करोड़ 10 लाख 62 हजार रुपये से निर्मित पांच विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया तथा 7 करोड़ 82 लाख 64 हजार रुपये की लागत से बनने वाली तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि विकास की राह में पैसे की कमी आड़े नहीं आएगी।
मुख्यमंत्री ने बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव बधराना में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 6785.81 लाख रुपये की लागत से बनाई गई नहरी आधारित जल वितरण परियोजना की शुरूआत की। इस परियोजना के क्रियान्वयन से बावल विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 31 गांवों और तीन ढाणियों में रहने लोगों को बेहतर जल आपूर्ति होगी। इसी क्रम में बावल से साहबी नदी तक 12.5 किलोमीटर लंबी एचडीपीई पाइप लाइन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी उद्घाटन किया। नौ करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना का बावल वासियों को सीधा फायदा मिलेगा।
गांव भाड़ावास में तीन करोड़ 59 लाख आठ हजार रुपये की राशि से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का न केवल भाड़ावास के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा बल्कि आसपास के ग्रामीणों को भी चिकित्सा सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कोसली विधानसभा क्षेत्र में आने वाले जैनाबाद गांव स्थित राव बिरेंद्र सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान में 2 करोड़ 71 लाख रुपये से बनाए प्रशासनिक ब्लॉक का भी लोकार्पण किया। राजकीय महाविद्यालय कंवाली में 11 करोड की लागत से तैयार 20 कक्ष और एक हॉल का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
-----
खेल स्टेडियम समेत तीन परियोजनाओं की रखी आधारशिला
रेवाडी और कोसली विधानसभा क्षेत्र की तीन बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें 94 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वीआर ब्रिज 34.047 जेएलएन कैनाल निखरी डिस्ट्रिब्यूट्री, कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव सुरेहली में 2 करोड 38 लाख 64 हजार रुपये की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम और लुलाअहीर स्थित भगत फूल सिंह रीजनल सेंटर में 4 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भवन का निर्माण भी शामिल है।
इस अवसर पर उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, एसपी राहुल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया व एसडीएम अल्का चौधरी, जिला जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, धीरज सैनी, लक्ष्मण यादव, डॉ हरीश यादव, अमित यादव, सत्यदेव यादव, प्रीतम चौहान व हेमलता तंवर सहित अन्य मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के भाषण की खास बातें
-हमारी सरकार ने शहीदों के 273 आश्रितों को नौकरी दी, हरियाणा में पिछले साढे़ चार साल में विकास की लहर आई।
-आज हरियाणा कृषि, शिक्षा, खेल सहित हर क्षेत्र में आगे है। हरियाणा जय जवान-जय किसान और जय पहलवानों का प्रदेश है।
कामनवेल्थ खेलों में भारत ने 66 मेडल जीते जिनमें से अकेले 22 मेडल हरियाणा के नाम रहे।
-----
दूसरी बार देशभर में हुआ रेवाड़ी का नाम
सीएम ने कहा कि जिले वासियों को गर्व होना चाहिए रेवाड़ी का नाम देेशभर में दूसरी बार छाया है। पहली बार स्वच्छता पर आधारित मन की बात कार्यक्रम में रेलवे के कार्यरत कर्मचारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहली बार बात की गई थी। इसके बाद वीरवार को एक बार फिर महासंवाद कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ता को पीएम से संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।