फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Revenue clerk arrested for taking bribe

रेवेन्यू क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2013 03:40 PM IST
सिरसा/ब्यूरो।
सिरसा/ब्यूरो। Updated Sat, 23 Nov 2013 03:40 PM IST
विज्ञापन
Revenue clerk arrested for taking bribe
हरियाणा के सिरसा में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार दोपहर सिंचाई विभाग के एक रेवेन्यू क्लर्क को एक किसान से 1700 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

मामले के अनुसार गांव आनंदगढ़ निवासी किसान कुलदीप सिंह खेत में नहरी पानी सिंचाई के लिए बनाए गए मोघे का स्थान बदलवाना चाहता था।

जिसके लिए उसने सिंचाई विभाग में आवेदन किया हुआ था। संबंधित रेवेन्यू क्लर्क मनोहर लाल ने कुलदीप सिंह से रिश्वत की मांग की और बात 1700 रुपये पर तय हुई।

कुलदीप सिंह ने इस बारे में विजिलेंस विभाग को शिकायत दी। विजिलेंस निरीक्षक भूपेंद्र शर्मा ने इस बारे में जिला प्रशासन को अवगत करवाया।

उपायुक्त के आदेश पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अनुभव मेहता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए एक टीम का गठन किया।

कुलदीप को पाउडर लगाकर पांच-पांच सौ रुपये के तीन और सौ-सौ रुपये के दो नोट दिए गए।

जब कुलदीप ने कार्यालय में जाकर मनोहर लाल को रिश्वत की राशि दी तो टीम ने इशारा मिलते ही आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी के कब्जे से रिश्वत के रूप में ली गई राशि बरामद कर ली।

उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed