फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   removing money from bank account

अपने अंगूठे से निकाल रहा था दूसरों की जमापूंजी

Sun, 06 Oct 2013 09:44 PM IST
जींद/ब्यूरो।
जींद/ब्यूरो। Updated Sun, 06 Oct 2013 09:44 PM IST
विज्ञापन
removing money from bank account
हरियाणा के गांव बागडू कलां स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से फर्जी अंगूठा लगाकर दूसरे के खाते से राशि निकालने की कोशिश कर रहे युवक को बैंक कर्मियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को आरोपी युवक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से मजिस्ट्रेट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बागडू कलां शाखा के मैनेजर गुरुचरण सिंह कामकाज में व्यस्त थे। उसी दौरान एक युवक बैंक में पहुंचा और विड्राल फार्म पर दूसरे व्यक्ति का खाता नंबर भर कर स्वयं अंगूठा लगा दिया।
विज्ञापन


फिर राशि निकालने की कोशिश की गई। प्रक्रिया के दौरान बैंक कर्मचारियायों ने विड्राल फार्म पर लगाया गया अंगूठा का मिलान नहीं हुआ। बैंक कर्मचारियों ने फर्जी अंगूठा लगा कर दूसरे के खाते से राशि निकालने की कोशिश कर रहे युवक को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए युवक की पहचान राणाखेड़ी निवासी रामपाल के रूप में हुई। जांच अधिकारी नफे सिंह ने बताया कि आरोपी रामपाल गांव राणाखेड़ी निवासी घासी राम का फर्जी अंगूठा लगा कर घासी राम के खाते से राशि निकलवाने की कोशिश कर रहा था। रामपाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed