फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Reading with children, elders

ये कैसा स्कूल, बच्चों के साथ पढ़ रहे बुजुर्ग

Tue, 17 Sep 2013 12:12 AM IST
अमर उजाला, करनाल
अमर उजाला, करनाल Updated Tue, 17 Sep 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
Reading with children, elders
करनाल के इंद्री गांव धूमसी में शिक्षकों और समाजसेवियों की ओर से चलाया जा रहा अभियान जोर पकड़ने लगा है। शिक्षा की अलख जगाने के लिए लगाई जा रही कक्षाओं का ग्रामीण जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


इन ग्रामीणों का कहना है कि बचपन में कई कारणों से वह शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके जिसके कारण वह समय की दौड़ में पिछड़ गए हैं। इन लोगों ने कहा कि इस उम्र में शिक्षा प्राप्त कर वह साक्षर होने का सपना पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


गांव में अनपढ़ महिलाएं भी कक्षाएं लगाने के लिए उत्सुक हैं और जल्द ही कक्षाओं में महिलाओं की उपस्थिति भी होंगी।

गांव के राजकीय स्कूल में शिक्षक राजपाल, सुलेख शर्मा, अरवन शर्मा, संजय शर्मा, सुरेंद्र कुमार, देशराज, भूपेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र धूमसी निरक्षरों को अपने-अपने अनुभव के आधार पर पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को लगी कक्षा में 22 से लेकर 60 वर्ष की उम्र से भी ऊपर के साक्षरों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान निरक्षरों को स्लेट, चॉक और कॉपी उपलब्ध करवाई हुई है।

निरक्षर घर से ही थैला में स्लेट बत्ती और कॉपी लेकर कक्षा में आते हैं। कक्षा में शिक्षक देशी तरीकों से पढ़ा रहे है इससे निरक्षरों की पढ़ाई के प्रति रूचि भी बढ़ी है। फिलहाल, कक्षा सप्ताह मेें दो दिन लग रही हैं।

निरक्षर समय से पहले ही कक्षा में पहुंचने लगे हैं और शिक्षकों के कक्षा में पहुंचने से पहले ही घर से लिखकर लाए होमवर्क को चेक किया जाता है।

शिक्षक सुलेख शर्मा ने कक्षा में बताया कि शिक्षा हमें शोषण से बचाती है। पहले लोग कम पढ़े लिखे थे लोगों में जागरूकता की कमी थी। पढ़ लिखकर जागरूक होने की जरूरत है।


सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा और आंगनबाड़ी वर्कर राजबाला ने बताया कि गांव की कई अनपढ़ महिलाएं उनसे पढ़ने-लिखने के लिए संपर्क करने लगी हैं। उन्होंने गांव में बनी शिक्षकों और समाजसेवियों की बनी टीम के बीच यह बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed