{"_id":"68576711149f687cda505989067b5db6","slug":"raped-widow-and-sister-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में विधवा और भाभी से हुई रेप की वारदातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में विधवा और भाभी से हुई रेप की वारदातें
सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सिरसा जिले में आज रेप की दो वारदातों का खुलासा हुआ हुआ। एक विधवा से चार साल से रेप हो रहा था तो एक जगह विवाहिता ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सी ब्लाक निवासी विधवा ने जेजे कालोनी चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव चोपटा निवासी पवन कुमार पिछले चार सालों से पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म करता आ रहा है।
विज्ञापन
पीड़िता दो बच्चों की मां है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
उधर कीर्तिनगर पुलिस चौकी ने एक विवाहिता के बयान पर उसके देवर के खिलाफ धोखाधड़ी और बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में कुसुंबी निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी करीब छह साल पूर्व हुई थी।
पति के शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण उसके ससुरालजनों और परिवारजनों ने आपसी सहमति कर उसे उसके देवर पवन के साथ बैठा दिया। उसने आरोप लगाया कि देवर पवन से उसके दो संताने भी हैं।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि अब उसका देवर उनके संबंध को नाजायज बताकर दूसरी शादी करने के फिराक में है। इस मामले में मंगलवार को दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई थी पर सहमति न बनने के बाद विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी।
पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में कीर्तिनगर चौकी को जांच सौंपी। कीर्तिनगर पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी पवन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।a