{"_id":"2e1e63f4ab07551bca56f824f38291bd","slug":"rape-with-woman-in-haryana-made-mms","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में गई महिला से दुराचार, MMS बनाकर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में गई महिला से दुराचार, MMS बनाकर दी धमकी
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2013 11:12 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के रेवाड़ी में एक युवक ने गांव की ही एक महिला के साथ दुराचार कर उसका एमएमएस बना लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को महिला की मेडिकल जांच कराने के बाद युवक मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हालांकि पंचायत में इस मामले को निपटाने की आरोपी पक्ष की ओर से काफी प्रयास किए गए, लेकिन वे अपने मंसूबों पर पूरे नहीं उतर पाए।
एक महिला 22 अगस्त को चारा लेने के लिए अपने खेतों में गई थी। इसी दौरान मोनू भी खेतों में बाइक द्वारा उसके पीछे-पीछे पहुंच गया।
महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसके साथ खेतों में ही दुराचार किया। युवक ने किसी को बताने पर एमएमएस को सार्वजनिक कर बदनाम करने की धमकी भी दी।
महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।