{"_id":"847ca5c77ac61b1e2ee2eabbcb1924ce","slug":"rape-with-daughter-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Fri, 20 Dec 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मुजेसर में किराए पर रहने वाली एक किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मुजेसर थाना पुलिस पहुंची तो पता चला कि पिता के दुष्कर्म का प्रयास करने पर उसने शोर मचाया था। बच्ची का कहना है कि पिता एक साल से उसे हवस का शिकार बना रहा था। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि वह यहां अपने पिता रामू (बदला नाम) और छोटे भाई के साथ रहती है।
शीशे का काम करने वाले उसके पिता ने कुछ दिन पहले दूसरी शादी की थी। इस पर उसकी मां बड़ी बहन को लेकर गांव चली गई। करीब एक साल पहले सौतली मां भी अपने बच्चों को लेकर गांव चली गई। इसके बाद से पिता उसे डरा-धमकाकर हवस का शिकार बना रहा था। परेशान होकर उसने गत दिनों पड़ोसी महिला ने आपबीती बताई। महिला ने मदद का भरोसा दिया। पीड़िता के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात पिता शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। तभी बच्ची ने हिम्मत दिखाकर शोर मचा दिया। जांच अधिकारी एएसआई रामकुमार ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की बात कही है।