फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rape victim slams police

बयान वापस लो नहीं तो केस कमजोर कर दूंगी

Mon, 23 Sep 2013 09:28 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
rape victim slams police
रेप पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक महिला पुलिसकर्मी उस पर बयान बदलने के लिए दबाव बना रही है। साथ ही सही ढंग से उसकी मेडिकल जांच भी नहीं करवाई गई।
विज्ञापन


एसएपी के आदेश पर एएसपी ने अस्पताल में पहुंचकर दो महिला अधिवक्ताओं के सामने युवती के बयान करवाए। साथ ही युवती के परिजनों की मांग पर उसे मेडिकल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया। एएसपी ने कहा है कि जिस महिला पुलिसकर्मी पर आरोप लगाए है उसकी जांच की जाएगी अगर आरोप सही पाए गए तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


बीए प्रथम वर्ष की छात्रा से चलती कार में हुए दुष्कर्म मामले में अभी तक पुलिस असमंजस की स्थिति में थी। युवती बार-बार बयान दे रही थी कि उससे दुष्कर्म हुआ है। सोमवार को सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन युवती और उसके पिता ने मीडिया कर्मियों को बुलाकर बताया कि ऐलनाबाद में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी उस पर लगातार बयान बदलने के लिए दबाव डाल रही है ऐसा न करने पर केस को कमजोर करने की धमकी देती है। उसने आरोप लगाया कि उसका मेडिकल भी सही ढंग से नहीं करवाया गया।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि उसने पुलिस को एक युवक का नाम भी बताया है जो किशनपुरा का रहने वाला है। युवती के परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह से न्याय की गुहार की। एसएसपी सौरभ सिंह ने एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा को आदेश दिया कि अस्पताल पहुंचकर दो महिला अधिवक्ताओं के सामने युवती के बयान दर्ज करवाए जाएं। युवती ने बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने मांग की है कि उसकी मेडिकल जांच पीजीआई रोहतक में करवाई जाए। एएसपी ने बताया कि युवती को मेडिकल जांच के लिए पीजीआई भेजा गया है। बोर्ड गठित कर मेडिकल जांच करवाई जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि युवती के आरोपों की जांच करवाई जाएगी अगर कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed