{"_id":"a639e7ab6028303d3d853f27b405940a","slug":"rape-victim-refused-to-go-home-with-mother-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता ने मां-बाप के साथ घर जाने से इंकार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप पीड़िता ने मां-बाप के साथ घर जाने से इंकार किया
डबवाली/सिरसा/ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2013 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला सिरसा के डबवाली उपमंडल के नजदीकी गांव की नाबालिग लड़की को पुलिस ने दलीप नगर बस अड्डा से काबू किया है।
नाबालिग को बीते नौ नवंबर को दलीप नगर (रानियां) निवासी शेर सिंह बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया है, जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है।
इसके बाद पुलिस ने पहले से आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में धारा 376 भी जोड़ दी है। लड़की को न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) कपिल राठी की अदालत में पेश किया गया।
अदालत के समक्ष किशोरी ने अपने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया। अदालत ने उसे नारी निकेतन करनाल भेजने के निर्देश दिए।
गोरीवाला पुलिस में पीड़िता के पिता ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि नौ नवंबर 2013 को मजदूरी करने के लिए गांव में आने वाला शेर सिंह निवासी दलीप नगर (रानियां) उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। गोरीवाला चौकी प्रभारी एसआई रामकुमार और जांच अधिकारी एएसआई रण सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि लड़की दलीप नगर बस अड्डा पर मौजूद है। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया।