{"_id":"943bda5c30cb584f5ecfa28682999548","slug":"rape-victim-kidnap","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार पीड़ित घर से अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार पीड़ित घर से अगवा
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक मोहल्ले में 17 वर्षीय नाबालिग से हुए दुराचार के मामले में नया मोड़ आ गया है।
शुक्रवार रात को अस्पताल से मेडिकल कराकर जब किशोरी घर पहुंची तो आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता के पिता पर मामला वापस लेने का दबाव भी डाला जा रहा है। वहीं, पीड़ित पक्ष ने पुलिस कर्मचारियों पर भी मामला दबाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने इसकी पुलिस में शिकायत दी। दिन भर चले विवाद के बाद पुलिस ने शनिवार शाम को दुराचार के आरोपी राकेश और एक अन्य जेजे पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि शुक्रवार रात से उस पर मामले में बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। शुक्रवार रात को मामला वापस लेने के लिए नाबालिग बेटी के अपहरण की धमकी दी गई। उसके बाद रात में दो पुलिसकर्मी उसके घर आए और उसके बेटे से लिखवाकर ले गए कि उसकी बहन ने आरोपी के साथ शादी की हुई है। मेडिकल कराने के बाद घर पहुंची किशोरी का रात को 11 बजे के करीब राकेश और जेजे अपहरण करके ले गए। किशोरी के पिता का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने के लिए उस पर दबाव बना रही है।
यह था मामला
शुक्रवार शाम शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी ने अपने पड़ोसी राकेश पर डरा धमकाकर दुराचार करने का आरोप लगाया था। शहर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करा कर दुराचार की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर लिया था।
किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
- पंकज नैन, एसपी, रेवाड़ी