{"_id":"30d2e7861b91e558ba137b4a5e18ae05","slug":"rape-in-haryana-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों ने तीन दिनों तक किया रेप, हाथ-पैर बांध फेंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन युवकों ने तीन दिनों तक किया रेप, हाथ-पैर बांध फेंका
लोनी/ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2013 06:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के लोनी में एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला ने तीन युवकों पर बंधक बनाकर तीन दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि उसके साथ फैक्ट्री में काम करने वाले दो युवकों और उनके एक अज्ञात साथी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया था।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता का कहना है कि तीनों युवकों ने उसे एक कमरे में बंद रखा तथा तीन दिन तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। 24 जुलाई को बेहोशी की हालत में हाथ पैर बांधकर खुर्जा के पास फेंककर फरार हो गए।
खुर्जा पुलिस ने लोनी पुलिस को घटना की सूचना दी तथा उसे वापस घर पहुंचने में मदद की। मंगलवार को महिला ने लोनी थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी का कहना है कि महिला ने पहले भी आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के बाद मामला फर्जी पाया गया था। महिला ने फिर से सहकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।