{"_id":"a4e6205d1db375d335b918ce1272255b","slug":"rape-by-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम जाल में फंसाकर दुराचार, पीछा छुड़वाने के लिए नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम जाल में फंसाकर दुराचार, पीछा छुड़वाने के लिए नहर में फेंका
फतेहाबाद/ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद के गांव खजूरी जाटी निवासी कृष्ण ने पड़ोस की ढाणी में रहने वाली लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और तीन दिन तक उसे अपने घर में रखकर उसके साथ दुराचार किया।
जब युवती ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे सिद्धमुख नहर में धक्का दे दिया। युवती तैरते हुए किसी तरह नहर किनारे पहुंची और ग्रामीणों को इस बारे में बताया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर कृष्ण पुत्र श्रीराम पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वहीं, उसके एक दोस्त अनिल पर षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया है।
खजूरी जाटी निवासी कृष्ण पुत्र श्रीराम पास की ढाणी में किसी काम से जाता था। उसने वहां पर एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया और उसे शादी का झांसा देकर रविवार रात अपने घर ढाणी खजूरी जाटी ले आया। कृष्ण ने तीन दिन तक युवती को अपने साथ अपने घर में रखा और उसके साथ कई बार दुराचार किया।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कृष्ण के परिजनों ने उसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया। बुधवार रात को कृष्ण का दोस्त अनिल वहां आया और कहा कि कृष्ण व उसकी शादी करवाने के लिए मंदिर चलते हैं। कृष्ण का दोस्त दोनों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर काजल हेड पर छोड़कर चला गया।
इस बीच कृष्ण ने उसे धक्का देकर सिद्धमुख नहर में फेंक दिया। युवती तैरना जानती थी और नहर में उगे झाड़ियों की मदद से वह किनारे आ गई। वीरवार सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे देखा और बाहर निकाला। युवती ने पूरा मामला ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पीड़िता की शिकायत पर कृष्ण पुत्र श्रीराम निवासी खजूरीजाटी पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने व हत्या प्रयास और उसके दोस्त अनिल पर षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- पुष्पेंद्र सिंह, इंचार्ज, बड़ोपल चौकी