{"_id":"a6a7f5ae04ff29333873d63969bd5c84","slug":"ranbir-sharma-ips-gone-the-way-of-the-common-man-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी की राह चले आईपीएस रणबीर शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी की राह चले आईपीएस रणबीर शर्मा
जींद/ब्यूरो।
Updated Sat, 04 Jan 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
जींद में आम आदमी पार्टी की राह पर चलते हुए लोक स्वराज मंच के संयोजक आईपीएस रणबीर शर्मा ने प्रदेश की राजनीति की ताल ठोंक दी है।
शर्मा ने कहा कि उनका संगठन जन पंचायत कर लोगों से अच्छे उम्मीदवार चुनने के लिए कार्य करेगा। इन उम्मीदवारों को जनता के लिए काम करने का शपथ पत्र देना होगा। यदि वे उस पर खरे नहीं उतरते तो उन्हें वापस बुलाने का अधिकार भी जनता के पास ही होगा।
इस पर व्यापक रणनीति बनाने के लिए मंच रविवार को कुरुक्षेत्र में कार्यकारिणी की बैठक करेगा। निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शर्मा ने कहा कि उन्होंने भ्रष्ट राजनीति तथा प्रशासनिक ढांचे से तंग आकर इसे बदलने के लिए नौकरी छोड़ी है। राजनेताओं ने समाज को तोड़कर उनके वोट लेने का काम किया है। अब लोग झूठ, लूट व फूट की राजनीति सहन नहीं करेंगे।
हरियाणा में ऐसा कोई मामला नहीं, जो आपस में मिल बैठकर सुलझाया नहीं जा सके। राजनेताओं ने जाति, धर्म व क्षेत्र के नाम पर यहां के लोगों को बांट दिया है। उसी व्यवस्था को दोबारा लाने की जरूरत है। उनका संगठन उसके लिए ही काम करेगा। इसके लिए प्रदेश भर में जन पंचायतें कीं जाएंगी।
विज्ञापन
इन पंचायतों में लोगों की राय जानी जाएगी और वहीं से ईमानदार छवि के लोगों को आगे लाया जाएगा। गौरतलब है कि रणबीर शर्मा ने सुनारियां पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के आईजी रहते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है।