फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ramkishan fauji, CLU, Chandigarh CFSL, Punjab and haryana high court

फौजी मामले में सीडी की जांच चंडीगढ़ सीएफएसएल के सुपुर्द

Mon, 12 May 2014 11:41 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Mon, 12 May 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ramkishan fauji, CLU, Chandigarh CFSL,  Punjab and haryana high court
इनेलो द्वारा एक स्टिंग ऑपरेशन करके हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी के खिलाफ जमीन का चेंज आफ लैंड यूज (सीएलयू) के लिए पांच करोड़ की घूस लेने का आरोप लगाने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की महिला जस्टिस ऋतु बाहरी ने सीएफएसएल चंडीगढ़ को सीडी की जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


यह निर्देश हरियाणा सरकार द्वारा सीडी में आवाज की जांच के लिए प्रदेश की लैबोरेटरी में इंतजाम न होने की बात रखने पर दिए गए हैं। सरकार ने ही सीएफएसएल चंडीगढ़ से सीडी की प्रमाणिकता की जांच की सिफारिश की थी। इस मामले में अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी।
विज्ञापन


मामले में लोकायुक्त हरियाणा ने इनेलो की शिकायत पर हरियाणा सरकार को फौजी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच करने की सिफारिश की थी।

इस फैसले पर फौजी ने पुनर्विचार के लिए लोकायुक्त के पास याचिका दी थी, लेकिन वह खारिज कर दी गई थी। इसके बाद फौजी ने लोकायुक्त के फैसले को याचिका के जरिए हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने फौजी को राहत देते हुए मामला दर्ज करने से पहले सीडी की प्रमाणिकता की जांच कराने की हिदायत दी थी।

सरकार को सीडी की जांच के लिए कहा गया था, लेकिन सरकार ने अब हाईकोर्ट से कहा कि प्रदेश की लैबोरेटरी के पास सीडी में आवाज की जांच के लिए इंतजाम नहीं हैं, लिहाजा सीएफएसएल चंडीगढ़ से जांच करवाई जा सकती है।


उल्लेखनीय है कि इनेलो ने एक स्टिंग ऑपरेशन करके एक सीडी तैयार की थी। इनेलो ने सीडी के आधार पर यह आरोप लगाया था कि फौजी सीएलयू के नाम पर करोड़ों रुपये ले रहे हैं।

इस स्टिंग ऑपरेशन का खुलासा मीडिया के समक्ष भी किया गया था और बाद में लोकायुक्त के पास शिकायत की थी और सीडी पेश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed