{"_id":"82949386a7a264307b7f3ec9f4414536","slug":"ram-mandir-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़के नेता, अयोध्या में हर हाल में बनवाएंगे राम मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़के नेता, अयोध्या में हर हाल में बनवाएंगे राम मंदिर
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2013 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रवक्ता डॉ. एलएन शर्मा
विज्ञापन
ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून बनाया
जाए।
वे सेक्टर तीन स्थित श्री कृष्ण मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संकल्प कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हिंदुओं के लिए अयोध्या का उतना ही महत्व है जितना मुसलमानों के लिए मक्का का। यहां पर किसी आतंकी के नाम पर सेंटर नहीं बनने चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का कपड़े के टेंट में रहना हिंदू समाज को पीड़ा पहुंचाता है। शुक्रवार रात लगभग 19 मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद् के कार्यकर्ताओं ने संकल्प सभाएं आयोजित कीं।
सभाओं में उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को योग गुरु योगेंद्राचार्य द्वारा संकल्प दिलवाया गया कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने के लिए संसद में कानून बनवाया जाएगा चाहे इसके लिए कितना ही संघर्ष क्यों न करना पड़ा। कार्यकर्त्ताओं ने संकल्प लिया कि अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा 84 कोसी परिक्रमा में कोई नया इस्लामिक सेंटर नहीं खुलने दिया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दशरथ सिंह चौहान, डॉ. कंवर सिंह यादव, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर, डीपी भारद्वाज, अधिवक्ता योगेंद्र यादव, अनिरुद्ध यादव, रामपाल यादव, रामोत्तार गौतम, ज्योतिषाचार्य श्रीनिवास शास्त्री, त्रिभुवन भटनागर, प्रवक्ता एलएन शर्मा और त्रिभुवन भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।