{"_id":"66ca1b19f2b0542d950d5e68","slug":"railway-update-kisan-and-gorakhdham-express-will-pass-through-jind-instead-of-bhiwani-hansi-and-hisar-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway Update: भिवानी, हांसी और हिसार के बजाय वाया जींद होकर गुजरेंगी किसान व गोरखधाम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway Update: भिवानी, हांसी और हिसार के बजाय वाया जींद होकर गुजरेंगी किसान व गोरखधाम एक्सप्रेस
Sat, 24 Aug 2024 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:10 PM IST
सार
हिसार लाइन पर ट्रैक का काम होने की वजह से रूट डायवर्ट हुआ है। दिल्ली रेलवे मंत्रालय ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
विस्तार
किसान और गोरखधाम एक्सप्रेस 26 अगस्त तक भिवानी, हांसी और हिसार के लिए रवाना नहीं होगी। हिसार लाइन पर काम चलने की वजह से रूट को डायवर्ट किया गया है। इन ट्रेनों को वाया जींद से गुजारते हुए ही गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
18वीं शताब्दी में तैयार रेलवे स्टेशन आज जंक्शन बना हुआ है। यहां गोहाना, जींद, रेवाड़ी, भिवानी, दिल्ली की ओर गाड़ियों का आवागमन होता है। 30 हजार से अधिक यात्री रोजाना यात्रा करते हैं। परिवहन की दृष्टि से यह रेलवे स्टेशन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि पीजीआईएमएस व कई विश्वविद्यालय व शैक्षणिक संस्थान होने के चलते काफी संख्या में मरीजों और विद्यार्थियों का भी आवागमन होता है।
विज्ञापन
स्टेशन से रोजाना 80 से ज्यादा एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में रोजाना किसान व गोरखधाम एक्सप्रेस में दोनों तरफ से 40 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
जींद की तरफ रूट डायवर्ट होने के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय के बजाय देरी से चलेगी। यात्रियों को 26 अगस्त तक समस्या का सामना करना पड़ेगा। 27 अगस्त से दोनों ट्रेनें सुचारू रूप से अपने रूट पर ही चलेंगी।
मुख्यालय से रूट डायवर्ट करने का आदेश आया है। हिसार लाइन पर काम चल रहा है, इसी कारण रूट डायवर्ट किए गए हैं। -बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन