{"_id":"f8b42ab585914288b15a9e8e1bf8c545","slug":"raids-on-medical-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर छापामारी, नशीली दवाएं बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर छापामारी, नशीली दवाएं बरामद
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
Updated Wed, 25 Sep 2013 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में ड्रग कंट्रोल विभाग ने शहर में नशीली दवाएं बेचने वाले एक मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर दवाओं को कब्जे में ले लिया।
बुधवार को ड्रग कंट्रोलर विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में जय बालाजी मेडिकोज पर बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं रखी हुई हैं। रोहतक जोन के वरिष्ठ दवा नियंत्रण अधिकारी मनमोहन तनेजा ने बताया कि सूचना के आधार पर छापा मारा गया और मेडिकल स्टोर से चार तरह की नशीली दवाएं बरामद की गईं।
विभाग की टीम को इस सेंटर से कई ऐसी भी दवाएं मिली हैं जो प्रतिबंधित हैं। इन्हें रखने और बेचने के लिये जरूरी अनुमति पत्र भी स्टोर संचालक के पास नहीं मिला। मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
फिलहाल उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाकर लाइसेंस रद्द किया गया है। वरिष्ठ दवा नियंत्रण अधिकारी तनेजा का कहना है कि नशीली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पिछले दिनों भी शहर में इस तरह की दवाइयां बेचने वाले 10 दुकानदारों के लाइसेंस कैंसिल किए गए थे।