फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Punjab Police SIT reached Sunaria jail to question Gurmeet Ram Rahim 

बेअदबी मामला: 35 दिन में राम रहीम से दूसरी बार पूछताछ, सुनारिया जेल में छह घंटे तक दो चरणों में हुए सवाल-जवाब 

Tue, 14 Dec 2021 10:38 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 Dec 2021 10:38 AM IST
सार

सीआईए टीम सुबह 10:20 बजे रोहतक पहुंची और दोपहर बाद 4:40 बजे रवाना हुई। आईजी सुरेंद्र परमार के नेतृत्व में पहुंची पंजाब पुलिस की एसआईटी टीम ने राम रहीम से सवाल जवाब किए।

विज्ञापन
Punjab Police SIT reached Sunaria jail to question Gurmeet Ram Rahim 
रोहतक पहुंचीं एसआईटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदकोट के बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस मंगलवार को हरियाणा के रोहतक जिले में पहुंची और राम रहीम से छह घंटे तक पूछताछ की। 35 दिन में दूसरी बार आई एसआईटी का नेतृत्व आईजी सुरेंद्र परमार ने किया। 

विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर पंजाब पुलिस का काफिला छह गाड़ियों में रोहतक पहुंचा।

टीम में आईजी सुरेंद्र परमार के अलावा डीएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर, इंस्पेक्टर दलबीर सिंह सीआईए नवांशहर, इंस्पेक्टर इकबाल हुसैन एसएचओ बाजा खाना व सीआईए इंस्पेक्टर हरभजन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। बताया जा रहा है कि टीम ने 11 बजे राम रहीम से जेल में बने स्पेशल सेल में पूछताछ की।
विज्ञापन


पहले चरण में दोपहर डेढ़ बजे तक पूछताछ चलती रही। इसके बाद 30 मिनट का रेस्ट दिया गया। दूसरे चरण में 2 बजे से 4 बजे तक दोबारा सवाल जवाब हुए। इसके बाद टीम ने कागजात तैयार किए। टीम 4 बजकर 40 मिनट पर जेल परिसर से रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा दुरुस्त, पहचान पत्र देखकर दी एंट्री

बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस की टीम ने 9 नवंबर को सुनारिया जेल में आकर राम रहीम से पूछताछ की थी। इससे जांच टीम संतुष्ट नहीं हुई। इससे पहले टीम ने सिरसा पहुंचकर पूछताछ की। अब राम रहीम से सुनारिया जेल में नए सिरे से पूछताछ की गई। सुबह रोहतक पुलिस ने जेल परिसर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर रखी थी। जेल के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स पर पंजाब पुलिस की गाड़ियों को अधिकारियों का पहचान पत्र देखकर ही एंट्री दी गई। क्योंकि पिछली बार एसआईटी के साथ पंजाब से आई मीडिया की गाड़ियां भी गेट तक पहुंच गई थी। 

जाते समय आईजी ने डायरी में लिखा चौकी प्रभारी का बेल्ट नंबर व नाम 

दोपहर बाद जब पंजाब पुलिस की एसआईटी वापस रवाना हुई तो नाके पर आईजी की गाड़ी रुकी। शीशा नीचे करके आईजी सुुरेंद्र परमार ने मौजूद पुलिसकर्मी से आईएमटी चौकी प्रभारी अमित का बेल्ट नंबर व नाम पूछा और डायरी में नोट किया। अब आईजी ने बेल्ट नंबर व नाम क्यों लिखा, यह पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। उस समय चौकी प्रभारी अमित दूसरे केस के सिलसिले में पीजीआई गए हुए थे। 

यह है मामला 

वर्ष 2015 में पंजाब के बरगाड़ी से करीब पांच किमी दूर गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला में स्थित गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरुग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप चोरी हो गए थे। 25 सितंबर 2015 को बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के पास हाथ से लिखे दो पोस्टर लगे मिले थे। ये पंजाबी भाषा में लिखे गए थे। आरोप है कि पोस्टर में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। मामले को लेकर जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। 25 अक्टूबर को एसआईटी की याचिका पर फरीदकोट की अदालत से राम रहीम के 29 अक्टूबर के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी हुए थे। इसको लेकर राम रहीम हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट ने एसआईटी को सुनारिया जेल में ही राम रहीम से पूछताछ की अनुमति दी थी। 9 नवंबर को टीम ने राम रहीम से जेल में पूछताछ की थी, लेकिन जांच टीम पूछताछ से संतुष्ट नहीं थी। ऐसे में अब दोबारा मंगलवार को राम रहीम से पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed