फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Punjab-Haryana weather report and forecast: Minimum temperature recorded in minus in Gurugram and Bathinda

Punjab-Haryana Weather: हरियाणा में चौथे दिन माइनस में पारा, पंजाब में भी शून्य से नीचे

Wed, 18 Jan 2023 11:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा
अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Jan 2023 11:01 AM IST
सार

चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में इन दिनों दोपहर को गुनगुनी धूप खिल रही है लेकिन रात होते ही कई शहरों का तापमान शून्य से नीचे जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

विज्ञापन
Punjab-Haryana weather report and forecast: Minimum temperature recorded in minus in Gurugram and Bathinda
महेंद्रगढ़ में जमा पाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)

विस्तार

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। हरियाणा में लगातार चौथे दिन तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। जहां लगातार तीन दिन से हिसार और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान शून्य वहीं बुधवार की अलसुबह गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। गुरुग्राम में -0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं पंजाब में भी तापमान शून्य से नीचे रहा। पंजाब के बठिंडा में भी तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में तापमान 3.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से नीचे था। 

विज्ञापन

लोगों को गुरुवार से ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है, आगामी 21 से 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इससे पूरे उत्तर भारत समेत पंजाब और हरियाणा में शीतलहर के साथ ओलावृष्टि की आशंका है।

विज्ञापन


पंजाब में तापमान की रिपोर्ट

Photo :- Twitter @IMD_Chandigarh

हालांकि चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में इन दिनों दोपहर को गुनगुनी धूप खिल रही है लेकिन रात होते ही कई शहरों का तापमान शून्य से नीचे जा रहा है। बठिंडा, फरीदकोट और हिसार में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में तापमान की रिपोर्ट

Photo :- Twitter @IMD_Chandigarh

आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 21 से 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की संभावना है। इस दौरान 22 से 25 जनवरी को पंजाब के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में 23 से 24 जनवरी को हल्की ओलावृष्टि की भी आशंका है। वहीं, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।


फसलों को नुकसान
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार पाला सरसों की फसल के लिए हानिकारक है। पाला गिरने से सरसों की फली के अंदर का दाना खत्म हो जाता है। जिससे फसल का उत्पादन कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed