{"_id":"1fb915f490ed8a0ebe0d1d4de11be9f4","slug":"protest-against-toll-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल टैक्स के विरोध में देंगे तीन दिन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल टैक्स के विरोध में देंगे तीन दिन धरना
अमर उजाला, पलवल
Updated Sat, 04 Jan 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
इनेलो शहरी जिला कार्यालय पर शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुरेश चुटानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोगों की समस्याओं को उठाने के लिए जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
एकजुट होकर निर्णय लिया गया कि पांच जनवरी को सभी कार्यकर्ता सुबह 10 बजे ताऊ देवीलाल पार्क में एकत्रित होंगे और उसके बाद जिलाध्यक्ष तुहीराम भारद्वाज के नेतृत्व में वृंदावन स्थित बांके बिहारी के दर्शनों के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
वहां इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के जल्द से जल्द जेल से बाहर आने की दुआ बिहारी जी के समक्ष मांगेंगे। इसके अलावा 10, 11 व 12 जनवरी को कार्यकर्ता नेशनल हाईवे पर गांव तुमसरा स्थित टोल टैक्स पर उसे हटाने की मांग को लेकर धरना देंगे।
विज्ञापन
इसके माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की जाएगी कि प्रदेश सरकार इस टोल प्लाजा को अपने हैंडओवर करे तथा इसे करमन बॉर्डर पर स्थापित करे ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान, महिला विंग की जिलाध्यक्षा अनीता, रतन सिंह सौरोत, रामरतन, महेंद्र भड़ाना, ओमप्रकाश, हरीचंद, ज्ञानचंद कालड़ा, अशोक शर्मा, प्रकाशचंद गोयल, बच्चू सिंह तेवतिया, धर्मबीर तेवतिया व जवाहर डागर आदि मौजूद रहे।