फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   proceedings began against gopal kanda and aruna chadha

गोपाल कांडा व अरुणा के खिलाफ शुरू हुई सुनवाई

Tue, 28 May 2013 03:48 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
proceedings began against gopal kanda and aruna chadha

एयर होस्टेस सुसाइड केस में सोमवार को मुकदमे की सुनवाई शुरू हो गई। रोहिणी जिला अदालत में अभियोजन के गवाहों ने बयान दर्ज करवाए।

विज्ञापन


इस मामले में हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा व उनकी एयरलाइन की कर्मचारी अरुणा चड्ढा आरोपी हैं। मामले की अगली सुनवाई अब 22 जुलाई को होगी।
विज्ञापन


हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा पर एयर होस्टेस से दुष्कर्म, खुदकुशी के लिए उकसाने व आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा चल रहा है।

दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े में भी आरोप तय किए गए थे।

जिला न्यायाधीश एस के सरवरिया ने कांडा व अरुणा के खिलाफ मई में आरोप तय किए थे। इसके बाद मामले की सुनवाई को विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एमसी गुप्ता की विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में अभियोजन के आठ गवाहों डॉ श्रीनिवासन, एएसआई जय किशन व जगबीर, हेड कांस्टेबल राजेंद्र व राजपाल, सिपाही कुलवीर व परविंदर ने अपने बयान दर्ज करवाए।

जिला अदालत में आरोप होने के आदेश को अरुणा चड्ढा ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में कहा गया कि जिला अदालत ने दुष्कर्म व कुकर्म के लिए उकसाने की धाराओं में गलत तरीके से आरोप तय किए हैं।

याचिका पर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर दिल्ली पुलिस से 29 मई को जवाब देने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed